Bihar Breaking News : हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Bihar Breaking News : बिहार में सियासी हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, स्पोर्ट्स न्यूज़, अपराध व वेदर समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 1 मार्च 2023 दिन बुधवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:55 PM. 1 Mar 23 8:55 PM. 1 Mar

हाजीपुर में चलती बस में लगी आग

हाजीपुर के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास अचानक एक सरकारी बस में आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी. राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बाल बाल बच गयी. बस सहरसा से पटना जा रही थी.

8:55 PM. 1 Mar 23 8:55 PM. 1 Mar

पटना में भीषण आग

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र मोगलपुरा इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गयी है.आगजनी में 3 साल का बच्चा पूरी तरह झुलस गया है. घायल बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया.

8:55 PM. 1 Mar 23 8:55 PM. 1 Mar

बिहार में 1 करोड़ 82 लाख लोग छोड़ चुके शराब 

बिहार में शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं. 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं

8:55 PM. 1 Mar 23 8:55 PM. 1 Mar

गलवान शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय एक्शन में

गलवान शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय एक्शन में आई है. डीजीपी ने एडीजी के नेतृत्व में जांच टीम गठन का निर्देश दिया है. जांच के बाद टीम दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. जांच टीम जंदाहा पहुंच चुकी है. टीम में महुआ के एसडीएम भी शामिल हैं.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

वैशाली मामले पर बोले तेजस्वी यादव

वैशाली में गलवान शहीद के परिवार संग दुर्व्यवहार मामले पर बोलते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जवान की शहादत के समय वो उनके गृह क्षेत्र भी गए थे. तब वो नेता प्रतिपक्ष थे लेकिन तब भी गए थे. वो उसी इलाके से आते हैं. हमारी पार्टी ने तब ही कहा कि शहीद की प्रतिमा यहां बनेगी और राजद इसे तैयार कराएगा. जिसपर उनके परिवार की ओर से आपत्ति आई और उन्होंने कहा कि यहां प्रतिमा वो बनवाएंगे. राजद बगल में दूसरी जगह अलग प्रतिमा बनवाए.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

गलवान में शहीद हुए जवान के पिता की गिरफ्तारी पर बोले तेजस्वी

बिहार विधानसभा में गलवान में शहीद हुए जवान के पिता की वैशाली में गिरफ्तारी का मामला गूंजा. भाजपा ने सरकार को घेरा और तेजस्वी यादव से प्रतिक्रिया मांगी. जिसपर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि शहीद के परिजनों ने जिस जमीन पर प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव दिया वो जमीन किसी दलित की निजी थी. ये संभव नहीं था. सुनने में आ रहा है कि उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है. हम भरोसा दिलाते हैं कि शहीदों का अपमान नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने भाजपा को सो कॉल्ड देशभक्त कहा.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

मंत्री विजय चौधरी की सलाह

बिहार विधानसभा में भाजपा का हंगामा. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सदन का अपमान हो रहा है. नेता प्रतिपक्ष अपने विधायकों को अपने जगह पर बुलाएं और अपनी बात रखें. आसन पर दबाव ना बनाएं.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

बिहार विधानसभा में हंगामा

बिहार विधानसभा का सत्र जारी है. बुधवार को जब चर्चा शुरू हुई तो भाजपा के विधायकों ने वेल में उतरकर हंगामा किया. विधायकों ने नारेबाजी की. शहीद परिवार को अपमानित करने के मामले में प्रदर्शन किया जा रहा है.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

पटना हाईकोर्ट के जज अनिल कुमार उपाध्याय का निधन

पटना हाईकोर्ट के जज अनिल कुमार उपाध्याय का निधन हो गया. वो किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था. जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है. नीतीश कुमार के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की है.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

मुंगेर में 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके में मंगलवार की सुबह हथियार निर्माण के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें 5 मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. जहां से एक अर्धनिर्मित पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने वाला उपकरण व पार्टस बरामद किये गये. हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही सभी कारीगर फरार हो गया. फलत: किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

मधुबनी में जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी

मधुबनी में जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी की गयी. अशोक चौक पर ये घटना घटी है. उप प्रमुख के बेटे पर गोलीबारी का आरोप लगा है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

मुंगेर में पिकअप वैन गड्ढे में पलटी

मुंगेर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां पिकअप वैन गड्ढे में पलटी है और इसमें कई मजदूर जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि इसमें सवार होकर कई मजदूर शेखपुरा जा रहे थे. जहां फसल कटाई के लिए ये जा रहे थे. हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.

1:13 PM. 1 Mar 23 1:13 PM. 1 Mar

उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक कार में शराब तस्करी

गोपालगंज: कटेया पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक कार को जब्त किया है, इसमें शराब की तस्करी हो रही थी. एंबेसडर कार की हेडलाइट में शराब छिपाकर लायी जा रही थी. कार से उत्तर प्रदेश से 597 पीस विदेशी शराब गोपालगंज लायी जा रही थी, जिसे होली में खपाने की तैयारी थी. लेकिन कटेया थाने की पुलिस ने इन तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

8:34 AM. 1 Mar 23 8:34 AM. 1 Mar

बांका व गोड्डा में पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल में चल रहा था. जहां इलाज के दौरान अलग-अलग हादसे में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पहला मामला बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई के समीप की है. जहां 22 फरवरी को शाहकुंड और पवई के बीच अज्ञात ट्रक के धक्के से मुंगेर जिला के तारापुर स्थित रनगांव निवासी सत्यनारायण पांडा के बेटे 23 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मायागंज इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में सियासी हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, स्पोर्ट्स न्यूज़, अपराध व वेदर समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 1 मार्च 2023 दिन बुधवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >