Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर के कांटी एनटीपीसी में चोरी का प्रयास रोकने पर गार्ड को गोली मारी

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Live Updates
3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

मुजफ्फरपुर में बच्चे से माेबाइल छीनकर भाग रहा बदमाश धराया, जमकर हुई पिटायी

मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के अप्सरा मार्केट के पास मंगलवार को पार्किंग में लगी एक लग्जरी कार में मोबाइल चला रहे बच्चे से एक बदमाश ने मोबाइल छीन लिया. वह मोबाइल लेकर भाग रहा था. बच्चे के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की. साथ ही उसके पास से माेबाइल बरामद की गई. मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है. पूछताछ में उसने अपनी नाम खुर्रम बताया. वह कल्याणी बाड़ा का रहने वाला है. घटना के समय वह नशा की हालत में था. पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

मुजफ्फरपुर के कांटी एनटीपीसी में चोरी का प्रयास रोकने पर गार्ड को गोली मारी

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी में मंगलवार की सुबह एक अपराधी ने गार्ड को गोली मार कर दी, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गार्ड मीनापुर थाना के मथुराडीह निवासी सुधीर कुमार है. मामले को लेकर प्रवेंद्र सिंह सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर बेलाघाट सिकंदरपुर निवासी राजू कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है

3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

मजह 1500 रुपये को लेकर हुए विवाद में दोस्त के बेटे को उतार दिया मौत के घाट

मोतिहारी के छौड़ादानो थाने के हिरमणी गांव में सात साल के मासूम की हत्या करने वाले तीन बदमाश पकड़े गये. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगे चाकू के अलावा खून से सना जैकेट, टी-शर्ट व फुलपैंट बरामद हुआ है. गिरफ्तार बदमाशों में रशीद उर्फ ओवैशी, निरोध उर्फ नुसल होदा व राशीद अनवर शामिल है. तीनों बदमाश छौड़ादानों के रहने वाले हैं. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मंगलवार शाम प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 48 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर तीन बदमाशों को पकड़ा गया है. तीनों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.

3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

हाइकोर्ट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मिली जमानत

पटना हाइकोर्ट ने जमीनी विवाद में अभियुक्त बनाये गये सिवान पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की नियमित जमानत दे दी . इस मामले में ओसामा अभी जेल में था. न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा की एकलपीठ ने ओसामा द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया. मोतिहारी के सैयद फरहान अहमद ने प्राथमिकी दर्ज करा कर ओसामा पर यह आरोप लगाया था कि मार्केट की इमारत का निर्माण कराने के दौरान ओसामा समेत एक सौ अज्ञात लोग आए और बंदूक़ से ताबड़-तोड़ फायरिंग करने लगे . ओसामा के आदेश पर सभी अभियुक्त इमारत की दीवार को गिराने लगे और उससे रंगदारी भी मांगी. ओसामा 01 नवंबर 2023 से जेल में बंद हैं . ओसामा के अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने कोर्ट को बताया कि ओसामा को पूर्व ज़मीनी विवाद की वजह से झूठा फसाया गया है .

3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

10 हजार का इनामी अपराधी मो. शाहबाज उर्फ चुल्हवा हथियार के साथ गिरफ्तार

मुंगेर जिले का टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी मो. शाहबाज उर्फ चुल्हवा उर्फ छोटू को पुलिस ने शहर के दिलावरपुर यादव टोला गली से गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया. जो रंगदारी, लूट, चोरी सहित आधे दर्जन से अधिक मामलों में फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

3:50 AM. 10 Jan 24 10:20 PM. 9 Jan

सीतामढ़ी में पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा चौक(सोनबरसा-मुजफ्फरपुर एनएच 77) स्थित सीमेंट गोदाम के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा में तेज रफ्तार पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी गोपी सहनी की पत्नी शकुंतला देवी(62 वर्ष) एवं पुत्र शत्रुध्न सहनी(40 वर्ष) के रुप में की गयी है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >