Bihar Breaking News Live: राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी में चिराग ने पैर छूकर लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
6:56 PM. 9 Apr 23 6:56 PM. 9 Apr

राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी में चिराग ने पैर छूकर लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव के परिवार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि आयोजन में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया है.

6:56 PM. 9 Apr 23 6:56 PM. 9 Apr

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के कुख्यात गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई कांडों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राहुल राय को हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मामला धोबहा ओपी का है, जहां पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को कल गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल राय अपने कुछ साथियों के साथ एक बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है. तभी पुलिस अधीक्षक ने एएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर राहुल कुमार को हथियार के साथ धर दबोचा.राहुल कुमार भोजपुर जिले के कई थाना क्षेत्रों में कई कांडों का फरार कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है.

6:56 PM. 9 Apr 23 6:56 PM. 9 Apr

हावड़ा-कटिहार ट्रेन में 16 किलो चांदी के आभुषण जब्त, रेलवे ने आयकर विभाग को दी सूचना

हावड़ा-कटिहार ट्रेन में 16 किलो चांदी के आभुषण जब्त किया गया है. इस बात की सूचना रेलवे पुलिस ने आयकर विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास इस आभूषण की रसीद नहीं थी.

6:56 PM. 9 Apr 23 6:56 PM. 9 Apr

बिहारशरीफ हिंसा पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

नालंदा जिले के बिहारशरीफ हिंसक झड़प के बाद EOU की बड़ी कार्रवाई हुई है. EOU ने पांच ने लोगों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

3:58 PM. 9 Apr 23 3:58 PM. 9 Apr

रालोजपा 28-30 अप्रैल तक राजगीर में करेगी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राजगीर में रालोजपा का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28-30 अप्रैल तक किया जाएगा. इसमें प्रदेश में संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी.

3:58 PM. 9 Apr 23 3:58 PM. 9 Apr

पटना के लोयला स्कूल के सामने ढ़ाबे में लगी आग

पटना के लोयला स्कूल के सामने एक ढ़ाबे में आग लग गयी है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग ढ़ाबे से सिलेंडर को निकालने की कोशिश में लगे हैं. जबकि, दमकल कर्मियों को सूचना दे दी गयी है.

3:58 PM. 9 Apr 23 3:58 PM. 9 Apr

बक्सर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित

बक्सर के डुमरांव में मालगाड़ी बेपटरी हो गयी है. इससे डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. बताया जा रहा है कि कई ट्रेनें लेट हो गयी है. मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे हैं. रेलवे अधिकारी परिचालन दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

इफ्तार पार्टी पर सियासत गरमायी

बिहार के सियासी गलियारे में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर सियासत भी गरम है. उपेंद्र कुशवाहा ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

तीन बच्चों को नदी में फेंककर खुद भी कूदी मां

खगड़िया में एक महिला ने तीन बच्चों को नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी. बेगूसराय सीमा पर बूढ़ी गंडक नदी में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को नदी में फेंक दिया और खुद भी कूद गयी. अभी तक किसी का अता-पता नहीं चला है.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

अधिकारियों के घरों में चोरी करने वाला धराया

मध्यप्रदेश में पदस्थापित आइपीएस अधिकारी के घर चोरी करने वाले शातिरों को राजीव नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आइपीएस अधिकारी के माता पिता राजीव नगर के अशोकपुरी में रहते हैं. 14 फरवरी को शातिरों ने उनके घर में चोरी कर ली थी. मामले में पुलिस ने हवाई अड्डा क्षेत्र के रवि कुमार, समनपुरा के सद्दाम और पीरबहोर थाना क्षेत्र के ज्वेलरी कारीगर लल्लू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

नागभीड़ में रुकेगी डॉ एमजीआर एक्सप्रेस

पटना. पूमरे की ओर से कई ट्रेनों को कुछ स्टेशनों पर ठहराव किया गया है. गाड़ी संख्या 12389/12390 गया-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रलगया एक्सप्रेस का नागभीड़ स्टेशन पर 9 अप्रैल से अगले 6 माह के लिए 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

मंत्री नित्यानंद राय के काफिले पर हमले का प्रयास

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मोतिहारी से अपने काफिले संग लौट रहे थे. इसी दौरान देवरिया थाना क्षेत्र में एक युवक काफिले के सामने हाथ में लाठी लेकर खड़ा हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने काफिले की गाड़ियों पर लाठी से हमला शुरू कर दिया. हालाकि पुलिस हमले की बात को गलत बता रही है. गाड़ी के आगे खड़े युवक को काफिले के सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया और वो नित्यानंद राय की गाड़ी तक नहीं पहुंच सका. मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

आज आरा आएंगे राज्यपाल, तैयारी पूरी

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के रविवार को आरा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई. चौराहों से लेकर कार्यक्रम स्थल के इर्द गिर्द भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया. महामहिम का आगमन गजराजगंज थाना क्षेत्र के बमपाली ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में होने वाला है. महामहिम निशुल्क स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन 11.30 बजे करेंगे.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

मधेपुरा में आपसी लड़ाई में चली गोली, युवक जख्मी

मधेपुरा. जिला मुख्यालय वार्ड दस पुरानी बाजार में आपसी विवाद में गोलीबारी की गयी, जिससे एक युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने युवक को सदर अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के अशोक राम के पुत्र आकाश राय ने बताया कि बमबम ने गोली चला दी. इस बाबत सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

गोविंदपुर की पूर्व विधायक गायत्री देवी का निधन

बिहार के नवादा जिले की राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूर्व विधायक गायत्री देवी का निधन हो गया. पटना में उन्होंने आखिरी सांस ली. गायत्री देवी नवादा के गोविंदपुर से विधायक रहीं.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

बगहा में ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत

पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर आ गया. जिससे ट्रेन की चपेट में तेंदुआ आ गया और उसकी मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हो गयी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

बिहार में इफ्तार को लेकर सियासत गरम

बिहार में इफ्तार को लेकर सियासत गरम है. जदयू के बाद अब राबड़ी आवास पर लालू परिवार की ओर से इफ्तार की दावत दी जा रही है. वहीं इफ्तार पार्टी को लेकर भाजपा ने महागठबंधन के नेताओं की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

सुशील मोदी का तेज प्रताप पर हमला

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव पर हमला बालते हुए कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने वाराणसी के होटल में जो व्यवहार किया, उससे बिहार की छवि खराब हुई. मंत्रियों के अमर्यादित आचरण और अनर्गल बयानों पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन के अनुसार तेज प्रताप यादव ने तय समय पर कमरा खाली नहीं किया और वाजिब बिल का भुगतान भी नहीं किया.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

बिहारशरीफ में इंटरनेट शुरू, 8 ने किया सरेंडर

बिहारशरीफ. रामनवमी शोभायात्रा में हुए उपद्रव के नौवें दिन शनिवार को शहर समेत पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बहाल हो गयी. वहीं, उपद्रव मामले में नामजद आठ आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है. शनिवार को नालंदा पुलिस ने फरार आरोपितों के घरों पर कुर्की- जब्ती शुरू की थी. इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला प्रमुख कुंदन कुमार समेत आठ आरोपितों ने सरेंडर कर दिया. एक आरोपित ने पटना में सरेंडर किया.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

सासाराम में इंटरनेट सेवा फिर बहाल

रोहतास जिले में रामनवमी के जुलूस के दूसरे दिन यानी 31 मार्च को हुए उपद्रव के बाद इंटरनेट सेवा पर लगी रोक को शनिवार को हटा लिया गया. अब लोगों की दिनचर्यापटरी पर लौट आयी है. घर से बाजार तक लोगों की चहलकदमी बढ़ गयी है. 176 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने पर लोगों ने कहा कि भगवान व खुदा न करे कि ऐसा दिन दोबारा आये. सबकुछ ठप हो गया था.

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

5 जिलों में नए एसपी , पटना ट्रैफिक एसपी भी बदले गए

1. वैशाली- रवि रंजन कुमार

2. सीतामढ़ी -मनोज कु तिवारी

3. प चंपारण- डी अमरकेश

4. सहरसा- उपेंद्र नाथ वर्मा

5. सुपौल -शैशव यादव

6. पटना ट्रैफिक -पूरण कुमार झा

1:07 PM. 9 Apr 23 1:07 PM. 9 Apr

गिरे कपड़े को उठाने के दौरान खिड़की से गिरी महिला, मौत

पटना. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र केसरी नगर स्थित एक पांच तल्ले मकान के तीसरे तल्ले की खिड़की से गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पाटलिपुत्र थाना की पुलिस पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार मृतक महिला मालती देवी खिड़की के बाहर गिरे एक कपड़े को निकालने की कोशिश कर रही थी. खिड़की में ग्रिल नहीं लगा था.

6:22 AM. 9 Apr 23 6:22 AM. 9 Apr

बिहार में डीएम और एसपी का तबादला

बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सूबे के 15 जिलों के डीएम और 5 जिलों के एसपी का तबादला हो गया. अमित पांडेय को खगडिया का डीएम बनाया गया है. वहीं अमित रंजन को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है. पूरण कुमार झा अब पटना के नए ट्रैफिक एसपी बनाए गए हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >