Bihar Breaking News Live: Nitish Kumar ने बिहार मद्य निषेध विभाग की समीक्षा, दिये सख्ती के निर्देश

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

Nitish Kumar ने बिहार मद्य निषेध विभाग की समीक्षा, दिये सख्ती के निर्देश

Nitish Kumar बिहार मद्य निषेध विभाग की समीक्षा में शामिल हुए. उन्होंने शराब सप्लायर के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिया. साथ ही, राज्य के बाहर माफिया को पकड़ने का भी निर्देश दिया गया.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

पटना सिटी के पेंट का डब्बा बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

पटना सिटी के पेंट का डब्बा बनाने की फैक्ट्री में आग लग गयी. इससे लाखों का नुकसान हुआ है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

बगहा में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ छापेमारी, गर्भाशय निकालने के धंधे का खुलासा

बगहा में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान में गर्भाशय निकालने के धंधे का खुलासा हुआ. कई मरीजों को बेतिया मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

गया में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गया में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. ये कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ला की घटना हुई है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

पटना के नेपालीनगर मामले में कोर्ट ने सुवाई 10 नवंबर तक टाली

पटना हाईकोर्ट में राजधानी के राजीवनगर (नेपालीनगर) क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मामले पर सुनवाई 10 नवंबर तक टली, जस्टिस संदीप कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

हाईकोर्ट ने गोपालगंज से RJD उम्मीदवार के विरुद्ध दायर याचिका को किया निष्पादित

पटना हाईकोर्ट ने गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध दायर रिट याचिका को निष्पादित किया. कोर्ट ने चुनाव परिणाम के कारण याचिका को ये कहते हुए निष्पादित किया कि इस मामले का कोई औचित्य नहीं है.

7:44 PM. 7 Nov 22 7:44 PM. 7 Nov

बेगूसराय में यूको बैंक में लाखों का गबन, पैसा लेकर कैशियर फरार

बेगूसराय के यूको बैंक में लाखों का गबन. 75 लाख रुपये लेकर फरार हुआ कैशियर. बलिया बाजार बैंक शाखा में बड़ा गबन निवेशकों ने बैंक पहुंच कर हंगामा किया.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

योग गुरू बाबा रामदेव पहुचे सासाराम

रोहतास. योग गुरू बाबा रामदेव पहुचे सासाराम. सोमनाथ मंदिर का किया उद्घाटन. देशभर के साधु संतों की है मौजूदगी. मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी है मौजूद. सांसद मनोज तिवारी,छेदी पासवान समेत कई नेता भी हैं साथ. पायलट बाबा आश्रम में आयोजित हैं कार्यक्रम.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

किडनी कांड मामले में NHRC ने स्वास्थ्य विभाग को जारी किया नोटिस

किडनी कांड मामला: NHRC ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को जारी किया नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

सिलेंडर लीकेज से लगी आग

कैमूर. खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग. आग लगने से 6 माह की मासूम समेत चार झुलसे. मोहनिया थाना के कटरा कला गांव में हुआ हादसा.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

गोपालगंज. भूमि विवाद में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट. तीन लोग गंभीर रूप से घायल. सभी घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. नगर थाना के मानिकपुर गांव की है घटना.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

एफसीआई के अनाज गोदाम में भीषण आग

छपरा में बाजार समिति स्थित एफसीआई के अनाज गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पांच करोड़ का अनाज जलकर राख हो गया.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

कटिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

कटिहार जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने कटिहार के पूर्व जिला पार्षद बीजेपी नेता संजीव मिश्रा को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया. वारदात को तेलता थाना क्षेत्र के तेलता हाई स्कूल के पास अंजाम दिया गया.

2:17 PM. 7 Nov 22 2:17 PM. 7 Nov

खेत में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी

नालंदा में एक नरकंकाल मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है. घटना चंडी थाना क्षेत्र के उतरा गांव के घोघरा खंदा की है. बरामद नरकंकाल के पास महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल मिले हैं. नरकंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

9:54 AM. 7 Nov 22 9:54 AM. 7 Nov

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार आज

त्योहार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है. दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर महीने के पहले सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनेंगे. सीएम नीतिश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >