Bihar Breaking News Live : छपरा में जहरीली शराब कांड को लेकर कार्रवाई, पुलिस ने एक धंधेबाज को पकड़ा

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:00 PM. 4 Aug 22 7:00 PM. 4 Aug

मजदूरों की मौत पर विजय सिन्हा ने जताया दुख

अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बिहार के चार मजदूरों की मौत का मामला, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जताया दुख.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

बेगूसराय में पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या की

बेगूसराय के मंझौल में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक नव विवाहिता की पीट- पीटकर हत्या कर दी है. मृतक महिला के परिजनों ने एसिड पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

अतुल प्रसाद बने BPSC के नए अध्यक्ष

BPSC के नए अध्यक्ष बनाए गए अतुल प्रसाद. वे 1987 बैच के हैं IAS अधिकारी है. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

समस्तीपुर में पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में पानी से भरे पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने शव को बरामद कर लिया है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

महागठबंधन के आक्रोश मार्च से जदयू को कई फर्क नहीं- JDU

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन के आक्रोश मार्च को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित हैं. आक्रोश मार्च से जदयू को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बता दें कि सात अगस्त को महागठबंधन पूरे प्रदेश में आक्रोश मार्च निकालेगी.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

हरियाणा में बिहार के चार लोगों की मौत पर CM ने जताया शोक

सीएम नीतीश कुमार ने गुरूग्राम में बिहार के चार लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘गुरूग्राम में निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से नीचे गिरने से बिहार के 4 लोगों की मृत्यु दुःखद. ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें. बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

CM नीतीश ने वैशाली सड़क हादसे पर जताया दु:ख

बिहार के वैशाली में हुए सड़क हादसे में मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. नीतीश कुमार ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तुरंत 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. दरअसल, वैशाली जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में घुस गया था. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए थे.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

पूर्णिया में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत

पूर्णिया में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार खड़ी बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं 5 को हल्की चोटें आई है. बस दरभंगा से सिल्लीगुडी जा रही थी. हादसा कस्बा थाना के NH-57 पर हुआ.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

नवादा में वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, 3 झुलसे

नवादा में वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए. हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीयों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

2:48 PM. 4 Aug 22 2:48 PM. 4 Aug

सड़क हादसे में 40 से ज्‍यादा कांवड़िया घायल

बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांवड़ियों से भरी बस ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्‍कर मार दी. इस हादसे में 40 से ज्‍यादा कांवड़ियों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. जख्‍मी कांवड़ि‍यों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सड़क हादसे में कांवड़ियों से भरी ट्रक का अगला हिस्‍सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया. कांवड़ियों से लदी बस नेपाल से देवघर जा रही थी.

9:13 AM. 4 Aug 22 9:13 AM. 4 Aug

नालंदा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

नालंदा में बेपटरी हुई मालगाड़ी पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

9:13 AM. 4 Aug 22 9:13 AM. 4 Aug

बगहा में तेजी से गिर रहा गंडक नदी का जलस्तर

बगहा में तेजी से गिर रहा गंडक नदी का जलस्तर. गंडक में 2 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. जलस्तर गिरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. निचले इलाकों में घुसा पानी तेजी से निकल रहा है. वहीं, नेपाल की नदियां भी अब धीरे-धीरे शांत हो रही है.

9:13 AM. 4 Aug 22 9:13 AM. 4 Aug

हरियाणा में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर बिहार के 4 मजदूरों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में निर्माणाधीन बहुमंजिला रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल से गिरकर बिहार के 4 मजदूर की मौत हो गई. हरियाणा पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी है. इधर, मामले की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

9:13 AM. 4 Aug 22 9:13 AM. 4 Aug

अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बगहा के 4 मजदूरों की हुई मौत

बगहा के 4 मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में मौत हो गई. जबकि कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. हादसे में घायलों को बचाने के लिए राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है. यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में हुआ है.

9:13 AM. 4 Aug 22 9:13 AM. 4 Aug

सृजन घोटाले की जांच पूरी करने के लिए CBI बनायेगी SIT

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले को लेकर अहम आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को कहा है कि वे इस मामले की जांच जल्द पूरा करने के लिए विशेष जांच दल यानि SIT का गठन करें. कोर्ट ने सीबीआई को सृजन मामले में अब तक हुई जांच पर तीन सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >