Bihar Breaking News LIVE: जदयू की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पास, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में बदमाशों ने सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस दौरान गोली लगने से सरपंच के एक बेटे की मौत हो गयी. दूसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:09 PM. 3 Sept 22 7:09 PM. 3 Sept

RJD विधायक अनिल सहनी को LTC घोटाले में सजा

एलटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और मौजूदा आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों को देश छोड़ने पर भी रोक लगाई है.

7:09 PM. 3 Sept 22 7:09 PM. 3 Sept

जदयू की बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पास 

जदयू की राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार को पटना स्थित राज्य मुख्यालय में हुई. बैठक में 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ने और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीटों पर रोकने को लेकर मंथन किया गया.

5:36 PM. 3 Sept 22 5:36 PM. 3 Sept

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोले नीतीश कुमार 

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को सचेत किया है. उन्होंने कहा कि अगले दो साल तक सचेत रहने की जरूरत है.

5:36 PM. 3 Sept 22 5:36 PM. 3 Sept

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र पर साधा निशाना

मणिपुर में JDU को तोड़ने के मामले को लकेर सीएम नीतीश कुमार ने कहा ‘यह कौन सा स्वभाव है सभी देख रहे हैं’, एक नए ढंग का काम किया जा रहा है, ‘यह संवैधानिक काम है क्या, ‘2024 में जनता सब बताने का काम करेगी’

3:19 PM. 3 Sept 22 3:19 PM. 3 Sept

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार के दर्जनभर जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीमांचल के सभी जिलों में झमाझम बारिश हुई. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भी अलर्ट जारी है. सीवान, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, जुमई में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

3:19 PM. 3 Sept 22 3:19 PM. 3 Sept

समस्तीपुर में अपराधियों ने मारी गोली

समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मेकेनिक को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि बाइक सबार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गये. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यह घटना हसनपुर थाना के बाढ़ शिवतर गाछी की है.

3:19 PM. 3 Sept 22 3:19 PM. 3 Sept

हथियार तस्कर ललन यादव समेत 3 गिरफ्तार

खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है. हथियार तस्कर ललन यादव समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 4 देशी कट्टा और एक मोबाइल बरामद किया गया है. STF की टीम ने यह कार्रवाई की है.

3:19 PM. 3 Sept 22 3:19 PM. 3 Sept

सीएम नीतीश कुमार पांच सितंबर को जाएंगे दिल्ली

पटना. सीएम नीतीश कुमार पांच सितंबर को दिल्ली जाएंगे. पांच से 7 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे. विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए प्रयास करेंगे.

12:18 PM. 3 Sept 22 12:18 PM. 3 Sept

औरंगाबाद  में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव में छुट्टी में आए एक सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई .मृतक 40 वर्षीय राजू कुमार उर्फ विजय सिंह जमुआंवा गांव का निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि वह छुट्टी में घर आए हुए थे.शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और उन्हें गोली मार दिया गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

12:18 PM. 3 Sept 22 12:18 PM. 3 Sept

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने मणिपुर में जदयू के विधायक तोड़े जाने वाले मामले को लेकर भाजपा पर हमला किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पहले से ये कहते आ रहे हैं कि भाजपा जदयू को बर्बाद करने की लगातार कोशिश कर रही है. जब हम एनडीए में एकसाथ थे तब ही ये महसूस करने लगे थे. और आज मणिपुर की घटना के बाद ये साबित हो चुका है.

11:37 AM. 3 Sept 22 11:37 AM. 3 Sept

पटना जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना में जदयू के राज्य कार्यकारणी की बैठक आज होगी. बैठक में शामिल होने के लिए पदाधिकारी पहुंच गये है. सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी कार्यालय पहुंच गये है. कई पार्टी नेताओं का आना जारी है.

11:37 AM. 3 Sept 22 11:37 AM. 3 Sept

बेतिया में जिला पार्षद पर हमला, रेफर

बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के क्षेत्र संख्या 14 के जिला पर्षद सदस्य लालबाबू चौधरी पर बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. अपराधियों ने बंदूक के कुंदा से उनकी की पिटाई. उपस्थित ग्रामीणों ने घटना को देख अपराधियों को पकड़ने की कोशिश किये, जिसमें ग्रामीणों को आते देख तीनों अपराधी फरार हो गये. ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल जिला पार्षद को स्थानीय योगापट्टी सीएचसी ले गए जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उनके प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया.

11:37 AM. 3 Sept 22 11:37 AM. 3 Sept

साहब, इसका पीना छुड़ा दीजिए

पटना में एक मां ने अपने शराबी नाबालिग बेटे के पैरों को लोहे की जंजीर से बांध दिया. इसके बाद उसे ठेले पर लाद पाटलिपुत्र थाना पहुंची. कहा- साहब, इसका पीना छुड़ा दीजिए…यह गलत संगत में फंस गया है. रोज शराब पीता है और असामाजिक तत्वों के साथ घूमता है. नाबालिग के पैर जंजीर में बंधा देख पुलिस आग-बबूला हो गयी. पुलिस ने महिला को फटकार लगाते हुए तुरंत जंजीर खोलने को कहा. इसके बाद उसे समझाया. मां रोते हुए बोल रही थी कि मेरा एक और बेटा असामाजिक तत्वों के जाल में फंस गया है. डांट-फटकार व पिटाई की, पर नहीं सुधर रहा.

11:37 AM. 3 Sept 22 11:37 AM. 3 Sept

हाइकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से किया इन्कार

पटना. हाइकोर्ट ने राज्य में होने जा रहे नगर निकायों के चुनाव पर रोक लगाने से साफ इन्कार करते हुए राज्य सरकार तथा राज्य चुनाव आयोग से 29 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब तलब किया है. शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने सुनील कुमार की ओर से दायर लोकहित याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया.

11:37 AM. 3 Sept 22 11:37 AM. 3 Sept

शेखपुरा में असमाजिक तत्वों ने किया पुलिस पर हमला

शेखपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला किया है. जिसमें 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये है. वहीं, दो की स्थिति गंभीर है. दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस गणेश मूर्ति विसर्जन में हंगामा रोकने गई थी. यह घटना सदर थाना के सरीबीघा की है.

8:53 AM. 3 Sept 22 8:53 AM. 3 Sept

बड़े भाई के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहा कांस्टेबल निलंबित

पटना पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार द्वारा बड़े भाई के सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है. एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने उसे निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के साथ ही बुद्धा कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. दीपक मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है. वह वर्ष 2011 में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुआ था.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बेगूसराय में बदमाशों ने सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस दौरान गोली लगने से सरपंच के एक बेटे की मौत हो गयी. दूसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >