Bihar Breaking News Live: बिहार के पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का निधन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

पीएमसीएच में बेऊर जेल के कैदी की मौत

पटना स्थित PMCH में बेऊर जेल के कैदी की हुई मौत. मृतक कैदी की पहचान रामकृष्ण नगर निवासी कृष्णा मांझी नाम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार कृष्णा मांझी को शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था.

7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हुई गोलीबारी

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोलीबारी की सूचना है. एक युवक को गोली लगी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के पास की है. घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

बिहार के पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का निधन

बिहार के पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का निधन हो गया है. पटना में इलाज के दौरान उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. दिवंगत नेता राघोपुर के रुस्तमपुर गांव का रहने वाले थे.

7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

PNB में हथियार के बल पर लूटपाट, पुलिस ने लूटेरों को दबोचा 

मोतिहारी में PNB में हथियार के दम पर बदमाशों ने लूटपाट की. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बदमाशों को दबोचा. लूट की राशि किया गया बरामद. घटना पहाड़पुर के सटहा स्थिति पीएनबी बैंक की है.

7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

25 साल से देख रहे हैं छापेमारी- तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजशि हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की हिम्मत है तो बीजेपी की नेताओं की जांच करा कर देख ले. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र को जो करना है कर ले. हम डरने वाले नहीं है.

7:07 PM. 25 Aug 22 7:07 PM. 25 Aug

CBI छापेमारी को लेकर बोले तेजस्वी- छवि की जा रही खराब 

सीबीआई की छापेमारी को लेकर प्रेस वार्त्ता आयोजित कर तेजस्वी यादव ने केंद्र सराकर पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम दस लाख नौकरी देने जा रहे हैं. इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है.

2:30 PM. 25 Aug 22 2:30 PM. 25 Aug

सुनील सिंह और उनकी पत्नी के सारे लॉकर फ्रीज

सुनील सिंह और उनकी पत्नी के सारे लॉकर फ्रीज. सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई. एसके पुरी समेत कई बैंकों की शाखा में 10 से अधिक लॉकरों का पता चला है. इसकी जांच के बाद इसे फ्रीज कर दिया गया है.

2:30 PM. 25 Aug 22 2:30 PM. 25 Aug

छापेमारी पर बोले तेजस्वी- 15 साल बाद अब जगी है सीबीआई

छापेमारी पर बोले तेजस्वी यादव, 15 साल बाद अब सीबीआई जगी है. एक साल पहले दर्ज हुए मामले पर उठाया सवाल. उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में बहुमत साबित हो रहा था, उस वक्त राजद नेताओं के घर छापेमारी की जा रही थी.

2:30 PM. 25 Aug 22 2:30 PM. 25 Aug

सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अशोक कुमार गुप्ता गिरफ्तार

सृजन घोटाले में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को CBI ने किया गिरफ्तार. कल ही इस घोटाले में कई लोगों की संलिप्त का खुलासा हुआ था, जिसके बाद आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है.

2:30 PM. 25 Aug 22 2:30 PM. 25 Aug

देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के सभापति निर्वाचित, संभाला पदभार

देवेशचंद्र ठाकुर विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति बने हैं. विधान परिषद के 85 साल के इतिहास में अब तक केवल 11 ऐसे सभापति हुए हैं, जो स्थायी रहे हों, इसके अलावे सदन की जिम्मेदारी कार्यकारी सभापतियों के जिम्मे रही है.

2:30 PM. 25 Aug 22 2:30 PM. 25 Aug

CBI की रेड पर बोले नीतीश, देखते रहिए आगे क्या-क्या होता है

कल सीबीआई की टीम ने राजद के कई नेताओं के ठिकानों पर रेड शुरू कर दी थी, जो देर रात तक चली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सीबीआई की इस रेड को लेकर प्रतिक्रिया सामने आयी है. फ्लोर टेस्ट से पहले हुई रेड पर सीएम ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि देखते न रहिए आप लोग आगे क्या-क्या होता है. मुख्यमंत्री बिहार के पूर्व सीएम बी.पी मंडल की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह में शामिल होने आये थे.

9:21 PM. 24 Aug 22 9:21 PM. 24 Aug

राजद नेता अशफाक करीम के यहां CBI की रेड जारी

सीबीआई की रेड में राजद नेता अशफाक करीम के यहां 20 लाख रुपये मिले है. फिलाहल रेड की कार्रवाई जारी है.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

प्रस्ताव के विपक्ष में पड़े शून्य मत

बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार ने ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल किया. इस दौरान नीतीश सरकार के समर्थन में 160 मत पड़े. जबकि बीजेपी के वोटिंग से दूर रहने के चलते सरकार के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़े.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

महागठबंधन सरकार को सदन में विश्वास मत हासिल

बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार ने ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल किया. डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा की है.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

समाज में टकराव पैदा करना चाहती है बीजेपी 

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के लोग समाज और देश में टकराव पैदा करना चाहते हैं. ये लोग अपनी बात चलाएंगे, और धीरे-धीरे सब खत्म कर देंगे. काम नहीं, सिर्फ प्रचार पर ध्यान है. सीएम ने गया के मुद्दे को लेकर भी बीजेपी को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है. 2010 में गया के मुसलमानों ने भी बीजेपी को समर्थन दिया था.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

राज्य की योजना को केंद्र बता रही अपना

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की योजनाओं को केंद्र की बताने की साजिश है. आज की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं. ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने का निर्णय काफी पहले हुआ. यह कार्य केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में हुआ था निर्णय.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

BJP ने सदन से किया वॉकआउट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण के बीच BJP के विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट. इस दौरान सीएम नीतीश ने बीजेपी विधायक को बच्चा बताया. सीएम ने कहा कि बैठ जाओ, हमारे खिलाफ बोलोगे, तभी न केंद्र सरकार तुमको आगे बढ़ाएगी.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

CM ने BJP पर करारा हमला किया 

सदन को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 का रिजल्ट आया उसकी चर्चा करते हैं, लेकिन 2005 को भी याद कीजिए. 88 और 55 का आंकड़ा था. 2009 में लोकसभा में बिहार से जेडीयू 20 और बीजेपी 12 थी. बीजेपी के विधायक नितिन नवीन को मुख्यमंत्री ने टोकते हुए कहा- तुम बैठो, तुम क्या जानते हो. बोलोगे तभी केंद्र वाला आगे बढ़ाएगा. 2020 के चुनाव में जो हालत हो गई थी सब देख रहे थे.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

PM बनने की कोई महत्वकांक्षा नहीं- CM नीतीश

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमको प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वकांक्षा नहीं. हमपर बिहार को संभालने का दबाव बनाया गया. वर्ष 2005 के नतीजों को भी याद किया जाए. नंदकिशोर यादव के बदले विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया.

5:12 PM. 24 Aug 22 5:12 PM. 24 Aug

सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान बीजेपी ने सदन का बहिष्कार किया

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सात पार्टियों का एक साथ समर्थन मिला. पहले चार पार्टियां थी, अब सात पार्टियां हैं. वहीं, बीजेपी ने सदन का बहिष्कार किया.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

हम लोग बिहार के है, डरने वाले नहीं: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग बिहार के है. CBI और ED से डरने वाले नहीं है. तेजस्वी यादव ने बताया कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में खेला नहीं हुआ है. बीजेपी मध्यप्रदेश में और महाराष्ट्र में जिस तरह से किया है, उस तरह से बिहार में नहीं हुआ है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

सासाराम में दो जगहों पर ईडी की छापा

सासाराम में दो जगहों पर ईडी ने छापेमारी ने की है. यह कार्रवाई व्यावसायी प्रेमप्रकाश और उनके रिश्तेदार रतन श्रीवास्तव के घर पर हुई. यह छापेमारी कार्रवाई नगर थाना के बैंक कालोनी और गौरक्षणी में की जा रही है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गयी. अब 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे लालू यादव

आज राजद सुप्रीमों लालू यादव हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे. कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. लालू यादव कोर्ट में तीन बजे पहुंचेंगे. हाजीपुर कोर्ट में चुनाव अचार संहिता मामले को लेकर आज सुनवाई होगी.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

राबड़ी देवी का बयान

राजद के ठिकानों पर चल रही छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य की जनता सब कुछ देख रही है. पार्टी के सभी नेता परिवार है. राबड़ी देवी ने कहा कि नई सरकार से केंद्र सरकार घबरा गयी है. बता दें कि आज सुबह से राजद के चार नेताओं के घर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

छापेमारी के सभी प्रश्नों का जवाब सदन में दूंगा: सीएम नीतीश कुमार

आज बिहार में राजद के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. CBI रेड पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि छापेमारी के सभी प्रश्नों का जवाब सदन में दूंगा.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप एक साथ पहुंचे विधान परिषद

राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप एकसाथ विधान परिषद पहुंचे है. जेडीयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन में शामिल होंगे. आज सभापति उम्मीदवार के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर नामांकन करेंगे.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

सदन के बाहर जमकर हंगामा

सत्ता से विपक्ष में आए बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने लगातार नयी सरकार का विरोध कर रहे है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

राजद नेता के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा

इस दौरान सांसद आशफाक करीम, फैयाद अहमद के घर पर भी छापेमारी कार्रवाई जारी है. MLC सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय के भी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान भारी संख्या में सीआरपीएफ की तैनात है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

छापेमारी में मिले अहम सबूत

सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. सुभाष यादव लालू यादव के करीबी हैं. छापेमारी में CBI को अहम सबूत मिला है. इस समय राजद के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

राबडी देवी का बड़ा बयान

पटना. राबडी देवी का बड़ा बयान सामने आया है. केंन्द्रीय एजेंसियों की छापेमारी से हमसब परेशान नहीं होने वाले है. केंद्र की सरकार बिहार में नई सरकार से घबरा गई है.

3:49 PM. 24 Aug 22 3:49 PM. 24 Aug

पटना में मिले 82 नये कोरोना संक्रमित

पटना. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 182 नये संक्रमित पाये गये. इनमें पटना में 82, भागलपुर में 18, मुजफ्फरपुर व सारण में नौ-नौ, कैमूर, पर्णिया व रोहतास में आठ-आठ, सहरसा में पांच, बांका में चार, भोजपुर व गया में तीन-तीन नये पॉजिटिव पाये गये है.

10:32 AM. 24 Aug 22 10:32 AM. 24 Aug

मंत्री श्रवण कुमार का बयान

मत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है. हमें पहले से मालूम था कि इस तरह का खेल केंद्र सरकार करेगी. इस तरह का काम केंद्र सरकार पहले से करती आ रही हैं यह कोई नई बात नहीं है.

10:32 AM. 24 Aug 22 10:32 AM. 24 Aug

बीजेपी विधायक पवन जयसवाल का बयान

बिहार में राजद के कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी कार्रवाई चल रही है. बीजेपी विधायक पवन जयसवाल ने कहा कि सीबीआई का रेड गलत नहीं है. कानून अपना काम कर रहा है. जिन पर कार्रवाई हो रही है उन पर पहले भी छापेमारी हो चुकी है.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

नित्यानंद राय का बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला. “तेजस्वी कसाई खाना खुलवाने वाले लोग है और नित्यानंद राय गौ माता की हत्या रुकवाने वाले लोग है”

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

यह सब जान बूझकर किया जा रहा है

पटना- राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापे पर कहा, “यह सब जान बूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे.”

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

पद का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी

पटना- जदयू विधायक पंकज मिश्रा का बयान ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाला कार्य कर रही है बीजेपी. पद का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी ‘

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

भाजपा केंद्रीय एजेंसी का कर रही गलत उपयोग

राजद नेताओं के घर चल रही सीबीआई छापेमारी पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसी का गलत उपयोग कर रही है. ऐसे कदमों से बिहार में लोकतंत्र को मारने की उसकी मंशा पूरी नहीं होगी.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

सुनील सिंह के घर समर्थकों की जुटी भीड़

सुनील सिंह के घर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. इधर सुनील सिंह ने कहा है कि यह कार्रवाई परेशान करने के लिए की जा रही है.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

राजद सांसद फैयाज अहमद के ठिकानों पर छापे

राजद सांसद फैयाद अहमद के ठिकानों पर छापेमारी. मधुबनी स्थित घर और संस्थान पर चल रहे हैं छापे.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

भारत-नेपाल सीमा पर नये थाना व ओपी बनाये जायेंगे

पटना. बिहार नेपाल सीमा पर सब कुछ ठीक नहीं है. पुलिस मुख्यालय ने सीमा पर स्थित थानों व ओपी को आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों के एसपी- एसएसपी से संवेदनशीलता और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त थाना व ओपी स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं. अभी भारत नेपालसीमा पर 55 थाने हैं. डीजीपी एसके सिंघल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस पर चिंता प्रकट की गयी कि कुछ थाना क्षेत्रों में हत्या, डकैती, लूट आदि के मामले बढ़े हैं.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

17 बिप्रसे अधिकारियों की गया पितृपक्ष मेले में लगी ड्यूटी

गया में होने वाले पितृपक्ष मेला 2022 में चार जिलों औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा और रोहतास जिले में पदस्थापित 17 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की विधि- व्यवस्था संधारण में ड्यूटी लगायी गयी है. उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 09 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक औरंगाबाद में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार, अमित कुमार सिंह, आलोक राय और मनीष कुमार, जहानाबाद में पदस्थापित अमनप्रीत सिंह और पंकज कुमार घोष, नवादा में पदस्थापित सुजीत कुमार व अन्य की तैनाती की गयी ह

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

जिले में डॉक्टरों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हुई खत्म

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के अस्पतालों में प्रतिनियुक्ति को समाप्त करते हुए प्रतिनियुक्त डॉक्टरों व कर्मियों को उनके पदस्थापन स्थल वाले कार्यालय में काम करने के लिए स्वतः विरमित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा अस्पतालों में डॉक्टरों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने डीडीसी को इसकी नियमित मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है.

9:52 AM. 24 Aug 22 9:52 AM. 24 Aug

ED की टीम कर रही है छापेमारी

बिहार-झारखंड में बढ़ते अवैध खनन को लेकर बड़ी कारवाई की गई है. इस को लेकर ED की टीम ने झारखंड और बिहार में छापेमारी शुरू कर दी है. दरअसल, मामले में एक आरोपी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था. जब उससे पूछताछ की गई, तो जांच एजेंसी को कई इनपुट्स मिले, जिसके बाद टीम एक्शन में आ गई और फिर बिहार और झारखंड के कई इलाकों में छापेमारी शुरू की गई. सूचना है कि छापेमारी पूर्णिया और भागलपुर शहर के कुछ ठिकानों पर चल रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >