Bihar Breaking News LIVE: नालंदा के हरनौत पीएचसी के दवा भंडार में लगी आग, आगलगी से काफी नुकसान का अनुमान

Bihar Breaking News LIVE: औरंगाबाद में अपराधियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मी सहित दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. ये दोनों ही घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:33 PM. 20 Apr 22 7:33 PM. 20 Apr

पटना के अंजुमन ए इस्लामिया हॉल में दावत ए इफ्तार

पटना के अंजुमन ए इस्लामिया हॉल में दावत ए इफ्तार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, सैयद शाहनवाज हुसैन और अरुण कुमार की ओर से दावत का इंतजाम, सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे.

7:33 PM. 20 Apr 22 7:33 PM. 20 Apr

हरनौत पीएचसी के दवा भंडार में लगी आग

नालंदा के हरनौत पीएचसी के दवा भंडार में लगी आग, मौके पर पहुँच दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आगलगी से काफी नुकसान का अनुमान.

7:33 PM. 20 Apr 22 7:33 PM. 20 Apr

गोपालगंज में सीएसपी संचालक से लूट

गोपालगंज में सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा हुआ है. मामले में पुलिस ने कुख्यात अजय और नूर हसन को पकड़ा, साथ ही 2 लोडेड कट्टा, जिंदा कारतूस, 20 पुड़िया स्मैक जब्त किया. मांझा के छितौली चंवर से पुलिस ने किया गिरफ्तार.

7:33 PM. 20 Apr 22 7:33 PM. 20 Apr

पटना में युवक की मौत 

पटना के दुल्हिन बाजार में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत.

7:33 PM. 20 Apr 22 7:33 PM. 20 Apr

अचानक लगी आग में दो घर और दो दुकान जलकर राख

मुजफ्फरपुर. बगहा प्रखंड के अंतर्गत बड़गांव पंचायत के बड़गांव नवका टोला में बीती रात भोजन पकाने के दौरान अचानक आग लगने से दो फुस का घर समेत घर के बगल में दो किराना दुकान जलकर खाक हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. जिस दौरान देखते ही देखते बच्चा साह व इंदु देवी का घर जलकर खाक हो गया. वही मैनेजर साह व राजेश यादव का किराना दुकान तथा दवा दुकान भी आग की आगोश में आ गया.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

शराब मामले का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के पतौना ओपी की पुलिस ने नरसाम गांव निवासी संतोष महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थाना अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है. उसके खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत पिछले 4 मार्च को ही स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. तब से यह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

तिलक से लौट रही बोलेरो बस से टकरायी, छह की मौत

गोपालगंज के देवरिया गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ईदूपुर गांव के पास बस व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में बोलेरो सवार चार कुशीनगर के तथा दो देवरिया निवासी हैं. घायलों में भी तीन कुशीनगर के कोहरा गांव के ही निवासी हैं.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

ट्रेन से गिरकर लॉ कॉलेज का छात्र गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के आमगोला गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर लॉ कॉलेज का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. छात्र का एक पैर कट गया. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

युवती को अगवा करने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने की पुलिस ने एक युवती को अगवा करने की कोशिश करने के आरोप में छात्र अंशुमान गुप्ता को मनेर से पकड़ लिया. यह स्नातक का छात्र है और मनेर का ही रहने वाला है. श्रीकृष्णापुरी थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने युवक को जेल भेजने की पुष्टि की.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

औरंगाबाद में सफाई कर्मी सहित दो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में अपराधियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मी सहित दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. ये दोनों ही घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है. स्थानीय थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. ये दोनों ही घटना अलग-अलग जगहों पर हुई है. पहली घटना औरंगाबाद शहर के महादलित टोली बस पड़ाव की है. यहां सूरज राम नामक सफाई कर्मी की अपराधियों ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी. वहीं, दूसरी घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू शिव मंदिर के समीप की है. यहां पर कुसमी गांव के रामदुलार शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र वेंकटेश शर्मा की अपराधियों ने पीट- पीट कर हत्या कर दी.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

ससुर की मौत के सदमें में बहू ने तोड़ा दम

गया जिले के गुरुआ स्थित परसावां गांव निवासी लखन सिंह के निधन के एक माह भी नहीं हुए थे कि सदमे में मंगलवार को उनकी बहू 48 वर्षीय मधु देवी ने भी दम तोड़ दिया. अब इस घर को चलाने वाला कोई नहीं रहा. मृतक मधु देवी की पुत्री की शादी होने के कारण ससुराल में रहती है.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

सरकारी स्कूलों में अब गुरु जी व अधिकारी भी खायेंगे मध्याह्न भोजन

पटना. राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में पका पकाया भोजन अब स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों की लाइन में बैठकर मध्याह्न भोजन करेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इस आशय का निर्देश राज्य के सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को मंगलवार को जारी कर दिया है.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

लुधियाना में एक परिवार के 7 लोग जिंदा जले

लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. लुधियाना के मक्कड़ कालोनी इलाके में झुग्गी में लगी अचानक आग से बिहार के एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गये. मृतकों में परिवार के मुखिया दंपती सहित पांच बच्चे शामिल है.

1:36 PM. 20 Apr 22 1:36 PM. 20 Apr

बिल्डर समेत दो के खातों से निकाले 1.31 लाख

पटना. साइबर बदमाशों ने बिल्डर समेत दो के खाते से 1.31 लाख रुपये निकाल लिये. दोनों ने श्रीकृष्णापुरी थाने में मामला दर्ज करा दिया है. श्रीकृष्णापुरी निवासी बिल्डर अमरेंद्र दयाल सिंह के खाते से 61 हजार और पश्चिमी बोरिंग रोड के खेतान लेन निवासी उमेश मिश्रा के खाते से 70 हजार रुपये की निकासी कर ली.

8:40 AM. 20 Apr 22 8:40 AM. 20 Apr

कमीशन देकर जन-धन खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं साइबर अपराधी

पटना. साइबर अपराधी काफी शातिर हैं. उन लोगों ने कई लोगों के जन-धन खातों को किराये पर ले रखा है और उसके एवज में खाताधारक को मूल जमा राशि का पांच से दस फीसदी कमीशन देते हैं. अगर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो साइबर अपराधी आसानी से बच निकलते हैं और खाताधारक पकड़ा जाता है. लेकिन इस बार एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने साइबर अपराधियों के सरगना कुंदन कुमार के गिरोह के तीन सदस्यों रंजन कुमार, सुशील कुमार व प्रियरंजन को गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: औरंगाबाद में अपराधियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मी सहित दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. ये दोनों ही घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >