सिरफिरे ने सड़क पर छात्रा को चाकू से गोदा, मधुबनी में अपराधियों ने घर में लगाई आग

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

पप्पू देव के मौत मामले पर हंगामा

सहरसा पुलिस की कस्टडी में दिल का दौरा पड़ने से मरे अपराधी पप्पू देव के शरीर पर मारपीट से बने जख्म के निशान वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और मौत मामले की जांच की मांग की जा रही है.

3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

ईमारत शरिया के मजलिस-ए-शूरा की वार्षिक बैठक

फुलवारीशरीफ: रविवार को ईमारत शरिया के अमीरात के सम्मेलन हॉल में बिहार, ओडिशा और झारखंड के ईमारत शरिया के मजलिस-ए-शूरा की वार्षिक बैठक हुई. जिसमें बिहार, ओडिशा और झारखंड में अमीर शरियत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि देश के बदलते परिदृश्य में हमारा उद्देश्य ईमारत शरिया को तेजी और नए तरीके से निर्धारित दिशा में ले जाना चाहिए. ईमारत शरिया की सेवाओं को और अधिक विस्तारित और अधिक प्रभावी बनाया जाए. न्यायपालिका के साथ, एक अस्पताल, एक स्कूल, एक सार्वजनिक सूचना केंद्र आदि की स्थापना की जानी चाहिए.

3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

असम से बिहार लौटा कमांडो का जवान कोरोना पॉजिटिव

गया में घर से ड्यूटी पर लौटे कोबरा बटालियन के जवान की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. इसके बाद स्वास्थ्य समिति की टीम ने कैंप के 67 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया है. स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आया जवान चार दिन पहले ही असम स्थित अपने घर से लौटा है. यहां आने पर आरटीपीसी आर के लिए उसका सैंपल लिया गया. ऐसे शुरू दिन से ही वह आइसोलेट कर दिया गया है.

3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

बिहार में ठंड हुई तेज

बिहार में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पछुआ हवा के प्रभाव के कारण पिछले दो दिनों से ठंड अचानक तेज होने लगी है. राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में इसका असर दिखना शुरू हो गया है. पछुआ के कारण कनकनी बढ़ी तो सर्दी के कपड़े और कंबल-रजाई भी लोगों ने बाहर निकाल लिये. वहीं ऊनी कपड़ों का बाजार भी अब सज चुका है. लोग जमकर खरीदारी करते नजर आने लगे हैं.

3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

सनकी ने छात्रा को चाकू से गोदा

गोपालगंज: रविवार को प्रतापपुर मकतब से छुट्टी होने पर निकली आठवीं कक्षा की छात्रा को सनकी युवक ने अपने दोस्तों के साथ घेर लिया. युवकों के घिरी छात्रा जान की भीख मांगती रही, लेकिन सनकी युवक चाकू से वार करता रहा. हैवान की तरह करीब सात सेकेंड में दनादन 10 बार चाकू से वार किया. आरोपित युवक चाकू लहराते हुए भाग निकला. बेहोशी की हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

3:19 AM. 20 Dec 21 9:49 PM. 19 Dec

मुकदमा वापस नहीं लेने पर जलाया घर

मधुबनी में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. ऐसी ही एक घटना सामने आई जब मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गढ़गांव की इस घटना पर 9 लोगों के उपर मामला दर्ज किया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >