मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

कैमूर के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को 6 साल की जेल, अदालत ने सजा का किया ऐलान
शराबबंदी को लेकर बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर चर्चाएं तेज हो गयी है. मांझी ने शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े किये और कई मामलों में शराब के सेवन की अनुमति देने की अपील सरकार से की है. शराबबंदी पर समीक्षा करने की बात कहते हुए हम पार्टी के प्रमुख ने अफसर से लेकर मंत्रियों तक पर शराब के सेवन करने का आरोप लगाया है.
फुलवारी शरीफ , पटना गया रोड चौड़ीकरण एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट बैरिया बस स्टैंड के पास कायम स्थाई अतिक्रमण को बुधवार के दिन जिला प्रशासन ने खाली कर दिया. हालांकि इस दौरान भाकपा माले नेताओं के साथ आम लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा.
कैमूर में घूसखोरी के आरोप में पकड़ाए राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार सिंह को निगरानी की विशेष अदालत ने आज दो अलग-अलग धाराओं में तीन-तीन साल की सजा का ऐलान किया है.
बिहार के IAS अधिकारियों को अब अपनी संपत्ति का ब्यौरा 31 जनवरी तक देना होगा. इसे लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है.
शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने एक दर्जन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को मैदान में उतारा गया है. एडीजी और आईजी रैंक के ये अधिकारी मैदान में उतारे गये हैं. शराबबंदी की कार्रवाई पर इनकी पैनी निगाहें रहेंगी. डीजीपी ने इसे लेकर आदेश जारी किये हैं.
बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्कीम लॉन्च कर दिया गया. सीएम नीतीश कुमार ने स्कीम लॉन्च किया.2025 तक हर घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है. 5 चरणों में ये स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा.
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…