Bihar Breaking News LIVE: मोतिहारी में सेंट्रल बैंक के सीएसपी से 5 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजधानी पटना के चांदी मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
12:33 PM. 13 Aug 22 12:33 PM. 13 Aug

मोतिहारी में सेंट्रल बैंक के सीएसपी से 5 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी में सेंट्रल बैंक के सीएसपी से 5 लाख की लूट की घटना हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने की लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामला कोटवा के गढ़वा खजुरिया चौक के पास का है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

12:33 PM. 13 Aug 22 12:33 PM. 13 Aug

पटना के सुल्तानगंज इलाके में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पटना में गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. घटना सुल्तानगंज के शाहगंज की है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

12:33 PM. 13 Aug 22 12:33 PM. 13 Aug

पटना नगर निगम के सफाई कर्मी आज आन्दोलन करेंगे, समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे हैं

पटना नगर निगम के सफाई कर्मी आज आन्दोलन करेंगे. बुद्ध स्मृति पार्क में दोपहर बाद प्रदर्शन करेंगे. समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

12:33 PM. 13 Aug 22 12:33 PM. 13 Aug

25 अगस्त को नए सभापति का चुनाव होगा, जेडीयू कोटे से सभापति बनाए जाने की संभावना

पटना में 25 अगस्त को नए सभापति का चुनाव होगा. जेडीयू कोटे से सभापति बनाए जाने की संभावना है. वहीं, अभी बीजेपी के अवधेश नारणयण सिंह कार्यकारी सभापति हैं.

12:33 PM. 13 Aug 22 12:33 PM. 13 Aug

अररिया में शार्ट-सर्किट से 5 घर जलकर राख, 8 लोग झुलसे

अररिया में शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई. इस घटना में 5 घर जलकर खाक हो गई. वहीं, इस हादसा में 8 लोग झुलस गए है. ये मामला रानीगंज के बगुलाहा का है.

8:31 AM. 13 Aug 22 8:31 AM. 13 Aug

कार से टक्कर के बाद उछल गयी बाइक, नौबतपुर के युवक की मौत

बिहार की राजधानी पटना के चांदी मुख्य मार्ग पर चांद थाना क्षेत्र के फरहंगपुर के समीप तेज गति से जा रही एक कार ने बाइक से जा रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. कार ने बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी की कार और बाइक कई फुट ऊपर उछलकर चाट में जा गिरी. हादसे में बाइ चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजधानी पटना के चांदी मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >