Bihar Breaking News Live: भ्रष्टाचार में लिप्त दारोगा पर गिरी गाज, एसपी के आदेश पर गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:32 PM. 2 Dec 22 9:32 PM. 2 Dec

भ्रष्टाचार में लिप्त दारोगा एसपी के आदेश पर गिरफ्तार

खगड़िया में भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है. दारोगा शंकर पोद्दार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है. एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोप दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है. दारोगा शंकर पोद्दार का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था. वायरल ऑडियों की जांच के बाद दारोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया. एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है.

9:32 PM. 2 Dec 22 9:32 PM. 2 Dec

मोतिहारी में महिला खनन अधिकारी पर फायरिंग

पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के सत्तर घाट पुल के पास अवैध बालू उठाव को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी. इस दौरान शुक्रवार को बालू माफिया ने खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर गोली चलाकर दहशत बनाया और जब्त ट्रैक्टर लेकर भाग निकले. 

9:32 PM. 2 Dec 22 9:32 PM. 2 Dec

कटिहार में गैंगवार, कई राउंट फायरिंग, पांच की मौत

कटिहार. जिले के दियारा इलाके में दो पक्षों के बीच गैंगवार की सूचना है. मोहना इलाके में एक स्कूल की जमीन को लेकर आज दो पक्षों के बीच कई राउंड फायिरंग हुई. इस फायरिंग में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है. पुलिस अब तक एक मौत की पुष्टि कर रही है. बताया जा रहा है कि मोहन ठाकुर और सुनील यादव नामक दो दबंगों के बीच यह गैंगवार हुआ है.

2:18 PM. 2 Dec 22 2:18 PM. 2 Dec

मोतिहारी में जिला खनन अधिकारी पर चली गोली

मोतिहारी में जिला खनन अधिकारी पर चली गोली चलने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बालू माफिया ने गोली चलायी है. इस घटना में बाल-बाल महिला अधिकारी बच गयी. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.

2:18 PM. 2 Dec 22 2:18 PM. 2 Dec

पूर्णिया में लगी भीषण आग

पूर्णिया में अलाव की चिंगारी से भीषण आग लगी है. आग की चपेट में आने से 10 घर जलकर राख हो गयी. इस दौरान दो मवेशियों की मौत होने की खबर है. आग लगले से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है.

2:18 PM. 2 Dec 22 2:18 PM. 2 Dec

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गया में किया पिंडदान

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गया पहुंची है. उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडादन और तर्पण किया. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं. विष्णुपद मंदिर में दर्शन के साथ ही पिंडदान और फल्गू नदी में तर्पण करेंगी.

2:18 PM. 2 Dec 22 2:18 PM. 2 Dec

शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश

मुंगेर, भागलपुर और बांका के लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. सरकारी शिक्षकों को अब कारण बताकर तीन दिन पहले छुट्टी लेनी होगी. शिक्षा विभाग के इस आदेश से सरकारी शिक्षक में आक्रोश है.

2:18 PM. 2 Dec 22 2:18 PM. 2 Dec

नाबालिग छात्रा बरामद

बेगूसराय के एक निजी कोचिंग संचालक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया था. इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अपहृत छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने छात्रा को तमिलनाडु के टीनगर से बरामद किया है.

9:34 AM. 2 Dec 22 9:34 AM. 2 Dec

बांका के जंगल से सिर कटी लाश बरामद

बांका के जंगल से सिर कटी लाश बरामद है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. लाश बोरे में बंद कर फेंका गया था. हत्यारों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >