B.Ed Admission: ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 11 से रजिस्ट्रेशन, 25 को पहली मेरिट लिस्ट, जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया…

Bihar B.Ed College Admission: बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. अभ्यर्थी 11 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

Bihar B.Ed College Admission: बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. अभ्यर्थी 11 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

सभी सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के समय ही कॉलेज या संस्थानों का चयन करेंगे. अभ्यर्थी न्यूनतम तीन और अधिकतम नौ कॉलेजों का चयन कर सकेंगे.

काउंसलिंग के लिए निर्धारित शुल्क (Fee for B.Ed Councelling)

काउंसलिंग के लिए अनारक्षित वर्ग को 1000 रुपए, बीसी, ईबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग के लिए 750 रुपए एवं एससी-एसटी के लिए 500 रुपए निर्धारित किए गए हैं. प्रथम चयन सूची 25 जुलाई को जारी की जाएगी. 26 से 09 अगस्त तक अभ्यर्थी आवंटित कॉलेजों के लिए सहमति देंगे तथा 3000 रुपये आंशिक नामांकन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करेंगे.

ये भी पढ़ें: पटना के डीएम रह चुके मनीष वर्मा जदयू में होंगे शामिल, सीएम नीतीश के हैं करीबी…

26 जुलाई से 10 अगस्त तक पेपर सत्यापन

इसके बाद 26 जुलाई से 10 अगस्त तक अभ्यर्थी आवंटित कॉलेजों में पेपर सत्यापन करवाएंगे. वहीं, 13 अगस्त को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी. इस आधार 14 से 25 अगस्त तक अभ्यर्थी आवंटित कॉलेजों के लिए सहमति देंगे. इसके बाद 14 से लेकर 27 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में पेपर सत्यापन करवाएंगे.

तीसरी चयन सूची 29 अगस्त को होगी जारी

तीसरी चयन सूची 29 अगस्त को जारी की जाएगी. अभ्यर्थी 30 से 09 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में नामांकन के लिए सहमति देंगे. तीसरे राउंड का पेपर सत्यापन 30 अगस्त से सात सितंबर तक निर्धारित किया गया है.

काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Process of B.Ed Councelling Registration)

  • अभ्यर्थी पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ईमेल एवं पासवर्ड द्वारा लाग-इन करेंगे.
  • फिर रिजल्ट एवं रैंक को सत्यापित करना होगा.
  • नामांकन के लिए विश्वविद्यालयों का चयन करें.
  • एक ही विश्वविद्यालय या एक से अधिक विश्वविद्यालयों से न्यूनतम तीन और अधिकतम नौ कॉलेजों का चयन कर सकेंगे.
  • कॉलेजों को वरीयता क्रम में व्यवस्थित करना होगा.
  • चुने गए महाविद्यालयों की पुन: जांच करनी होगी, फिर उसे सेव करेंगे.
  • इन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा.
  • शुल्क सफलता पूर्वक जमा होने पर उस पेज का फाइनल प्रिंट आउट जरूर डाउनलोड कर लें.
  • इस प्रकार काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >