बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, पटना से गोपालगंज तक बदले अधिकारी

Bihar Administrative Service Transfer List: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 56 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. 29 अगस्त को जारी आदेश में कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है. कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग पटना के विभागों में हुई है. कई को अलग-अलग जिलों में ADM, SDO और अन्य पद मिले हैं.

Bihar Administrative Service Transfer List: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों के तबादले और नई जगह पोस्टिंग का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश 29 अगस्त 2026 को जारी किया गया. इनमें कई अधिकारियों को जिला स्तर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अलग-अलग विभागों में उप सचिव और संयुक्त सचिव बनाया गया है.

कई अधिकारियों को जिला स्तर पर मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है. सन्तन कुमार सिंह को सहरसा में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. नीरज कुमार को शेखपुरा का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और अनिल कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है.

अनिल कुमार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. अभिषेक कुमार को सारण में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं वन्दना सिन्हा को कला एवं संस्कृति विभाग में उप सचिव और प्रभात कुमार को मुंगेर का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.

शिक्षा, आपदा और ग्रामीण विकास विभाग में भी नई पोस्टिंग

रीतु रानी को गोपालगंज में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. सुबीर रंजन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है. नवीन कुमार पाण्डेय को रोहतास में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन बनाया गया है. अमन प्रीत सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव और प्रीति सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग में उप सचिव बनाया गया है.

अनु कुमार को मुजफ्फरपुर में वरीय उप समाहर्ता और प्रियंका कौशिक को औरंगाबाद में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच की जिम्मेदारी मिली है. अमेत विक्रम बैनामी को रोहतास में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. डॉ. राज कुमार सिन्हा को जहानाबाद का जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है.

भागलपुर, पूर्णिया, जहानाबाद और मुंगेर में भी बदलाव

निखिल कुमार को सहरसा में वरीय उप समाहर्ता और शंकर शरण ओमी को पूर्णिया का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. बलवीर दास को गया में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. संदीप कुमार को जहानाबाद का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है और उनके पास अरवल के बन्दोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

संजीत कुमार को सुपौल सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता और धीरेन्द्र कुमार को गन्ना उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है. अभिराम कुमार को मोतिहारी सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है. अनिल कुमार दास को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

राकेश गुप्ता को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. सुमन प्रसाद साह को मुंगेर में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. विजय कुमार पाण्डेय को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और सुभाष चन्द्र मंडल को गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. अमित कुमार को लघु जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है.

राजीव रोशन को बेगूसराय में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और निधि राज को पश्चिम चंपारण में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. तरणिजा को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. सत्यम सहाय को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है.

कैमूर, मधुबनी, खगड़िया और दरभंगा में भी नई पोस्टिंग

मनीष कुमार को बक्सर में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. राम बाबू बैठा को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में प्रशासी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. प्रमोद कुमार को परिवहन विभाग में उप सचिव बनाया गया है.

चन्द्रशेखर आजाद को कैमूर में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी और नैमिष कुमार को झंझारपुर, मधुबनी में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. पुष्पेश कुमार को खगड़िया में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है.

कुमार ओमकेश्वर को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है. अजय कुमार को सहरसा का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, उनके पास खगड़िया के बन्दोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

मनोज कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव और अभिषेक कुमार चन्दन को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है. रोहित कुमार को दरभंगा में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

पूर्णिया और गोपालगंज में भी अधिकारियों की पोस्टिंग

राजीव कुमार को पूर्णिया में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है. संतोष कुमार को हथुआ, गोपालगंज का अनुमंडल पदाधिकारी और पूजा कुमारी को रोसड़ा, समस्तीपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.

संदीप कुमार को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में उप सचिव बनाया गया है. इससे पहले वे रोसड़ा, समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नए पद पर तुरंत योगदान देना होगा

सरकार ने आदेश में साफ कहा है कि जिन अधिकारियों का दूसरे स्थान पर तबादला नहीं हुआ है, वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे. तबादला किए गए सभी अधिकारियों को बिना अलग से यात्रा समय लिए अपनी नई जगह जाकर योगदान और प्रभार ग्रहण करना होगा. इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भी देनी होगी.

इसके अलावा, वरीय उप समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर भेजे गए अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत संबंधित क्षेत्र में कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Transfer: 31 अगस्त को आएगी पहली सूची, सितंबर में होगा शिक्षकों का ट्रांसफर, पूरा शेड्यूल जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >