बिहार के 30 हजार भूमिहीनों को कितनी मिलेगी जमीन और क्या होगी प्रक्रिया? मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद सब बताया

Bihar Abhiyan Basera 2 Land Certificate: बिहार के भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार खास तोहफा देने वाली है. 30 हजार पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिया जाएगा. मंत्री दिलीप जायसवाल के मुताबिक, इसके लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा.

Bihar Abhiyan Basera 2 Land Certificate: बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार जमीन देगी. राज्य में ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत 15 अगस्त को पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिया जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसे लेकर पूरी जानकारी दी.

पूरे बिहार में चलाया जाएगा स्पेशल ड्राइव

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, आजादी के बाद से आज भी ऐसे लोग हैं, जिनके पास जमीन नहीं है. उनके पास रैन बसेरा नहीं है. ऐसे में सम्राट सरकार ने फैसला लिया है कि स्पेशल ड्राइव चलाकर बिहार के वैसे भूमिहीन जो आज भी रोड पर रहने के लिए मजबूर हैं, उन्हें जमीन दी जाएगी. एकसाथ 30 हजार भूमिहीनों को 15 अगस्त को जमीन दी जायेंगी.

क्या है प्रक्रिया और कितनी मिलेगी जमीन?

मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह भी बताया कि भूमिहीन परिवारों को सरकारी नियम के तहत ही जमीन उपलब्ध कराई जायेगी. अंचलाधिकारी अपने-अपने इलाके के पात्र परिवारों की एक लिस्ट बनायेंगे. इसके बाद उनका नाम अभियान बसेरा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा.

इसके बाद पर्चा वितरण से संबंधित सत्यापन पूरा होने के बाद बंदोबस्ती प्रमाण पत्र पर अधिकारी हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद ही परिवारों को जमीन मिल जाएगी. इसके साथ ही मंत्री दिलीप जायसवाल की माने तो, पात्र भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल जमीन दी जायेगी. 15 अगस्त को पत्र बांटा जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

अधिकारियों को क्या दी चेतावनी?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने फिर चेतावनी दे दी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के जो भी शिकायत है, उसका समाधान तुरंत हो. साथ ही ईमानदारी के साथ जनता का काम करें. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा.

तेजस्वी यादव ने केंद्र से बिहार के चलने की बात कही थी. इसे लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, मुद्दा विहीन लोग इस तरह की बात करते हैं. अगर किसी के पास मुद्दा होगा तो वे जनता की समस्या की बात करेंगे लेकिन मुद्दा विहीन हो जाए तो व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप पर आ जाते हैं.

Also Read: बिहार के 17 जिलों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन राज्यों के लिए चलेंगी 119 नई बसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >