पटना में खुलेंगे 7 फोर और फाइव स्टार होटल, 1000 करोड़ की परियोजना से मिलेगा युवाओं को रोजगार

Bihar Five Star Hotel: पटना में लोग जल्द ही लग्जरीयस होटल का मजा ले सकेंगे. राजधानी पटना में 7 फोर और फाइव स्टार होटल बनाने की मंजूरी मिल गई है. साथ ही 1000 करोड़ की 23 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Bihar Five Star Hotel: पटना में 7 फोर और फाइव स्टार होटल खुलेगा. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने 16 इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सात होटल परियोजनाओं को मंजूरी दी. इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 31.78 एकड़ भूमि आवंटित की गई है.

3 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित निवेश करीब 992.63 करोड़ रुपये का है, जिससे 3,146 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है. उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई. इनमें खाद्य प्रसंस्करण, राइस मिल, गारमेंट्स, स्टील रूफिंग शीट, पीइबी स्ट्रक्चर निर्माण, अगरबत्ती और कॉटन विक निर्माण, करुगेटेड पेपर और अन्य मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स शामिल हैं.

अमूल डेयरी समेत कई बड़ी कंपनियों को मंजूरी

स्वीकृत किए प्रमुख यूनिट्स में अमूल डेयरी, शिव दुर्गा एग्रो, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, एमएसक्यू क्लोदिंग एलएलपी, बांका इंडस्ट्रीज, ऑनेस्टी ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, श्री जी रूफिंग, सिया राम फूड इंडस्ट्रीज, ज्योति प्रिंटिंग वर्क्स, राजरानी टेक्सटाइल, ओम मंगलम और लीफडे बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं.

कई औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगे यूनिट्स

नई परियोजनाएं राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जायेंगी. इनमें फतुहा, बैजनाथपुर, गोरौल, समस्तीपुर, डोनार, बरारी, मरंगा, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र प्रमुख हैं. इन यूनिट्स के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के मुताबिक, नई परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी. उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

बियाडा के माध्यम से निवेशकों को पारदर्शी और समय से जमीन उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही बेहतर आधारभूत संरचना और नीतिगत सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. अमूल जैसी बड़ी परियोजनाओं और होटल क्षेत्र में नए निवेश से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी.

Also Read: नई ट्रांसफर पॉलिसी को 17 जून को मिल सकती है मंजूरी, इस तरह मिलेंगे शिक्षकों को नए स्कूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >