भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, सरकार से की बड़ी मांग, कहा- जल्द परिवार से मिलूंगा

Pawan Singh On Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब भोजपुरी स्टार और एमएलसी पवन सिंह की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है. साथ ही जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने की बात भी कही है.

Pawan Singh On Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की कथित मुठभेड़ में मौत का मामला लगातार चर्चा में है. अब इस मामले में भोजपुरी पावर स्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की भी एंट्री हो गई है. पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है. साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

भरत तिवारी को बताया समाजसेवी

अपने पोस्ट में पवन सिंह ने कहा कि भरत भूषण तिवारी समाज के लिए संघर्ष करने वाले जागरूक और संवेदनशील व्यक्ति थे. उन्होंने लिखा कि भरत तिवारी हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाते थे. बाढ़ और कोरोना जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी उन्होंने लोगों की मदद की.

पवन सिंह ने कहा कि जनहित के कई कार्यों में भरत तिवारी प्रशासन और समाज के लोगों के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाते थे.

मौत पर उठ रहे कई सवाल

पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी की मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. उन्होंने लिखा कि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यदि विभिन्न माध्यमों से सामने आ रही जानकारियां और वीडियो सही हैं, तो पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है. उनका कहना है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके.

‘न्याय होता हुआ भी दिखना चाहिए’

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में कानून और न्याय व्यवस्था का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है. कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है, जब हर मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने लिखा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए.

सरकार से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बिहार सरकार और संबंधित अधिकारियों से पवन सिंह ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में यदि समय रहते सच्चाई सामने नहीं आती है, तो आम लोगों का भरोसा प्रभावित होता है. इसलिए मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाना जरूरी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिवार से मिलने का भी किया ऐलान

पवन सिंह ने कहा कि वह जल्द ही भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाएंगे.

भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

अपने पोस्ट के अंत में पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले. साथ ही उन्होंने लिखा, “स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी अमर रहें.”

Also Read: पटना में JDU की बड़ी बैठक शुरू, नीतीश के बेटे निशांत कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, डिफेंडर से पहुंचे हैं अनंत सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >