Bhojpuri News: आम्रपाली दुबे के वायरल हुआ बेबी बंप वाली तस्वीर का खुला राज, जानिए क्या है सच

Bhojpuri News: आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की है, जिसमें वे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर की यह फिल्म बनकर तैयार है. इसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आएंगी.

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इस वक्त सुर्खियों में आ गई हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर शेयर की थी. यह तस्वीर काफी वायरल भी हो रहा है. इस तस्वीर में आम्रपाली दुबे काली सलवार-सूट में नजर आई हैं, जो अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. इस तस्वीर में काफी खुश भी नजर आ रही थी. लेकिन क्या सच में आम्रपाली दुबे प्रेग्नेंट हैं. इस राज से पर्दा उठ गया है, जो हम आपको बता रहे हैं. दरअसल आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की है, जिसमें वे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर की यह फिल्म बनकर तैयार है. इसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आएंगी.

जानिए प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर की सच

इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. यह आम्रपाली दुबे की इस साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी, जिसको लेकर वह खुद भी काफी एक्साइटेड हैं. यह तस्वीर भी उनकी इसी फिल्म का है, जिसे उन्होंने शेयर किया है और वे सबके बीच चर्चा का विषय बन गई. लेकिन हकीकत ये है कि यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की है, जिसका जिक्र भी आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है. आम्रपाली दुबे ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा कि ‘look reveal from one of my very promising upcoming movie दाग एगो लांछन‘

Also Read: Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज झाल बजाकर हो गये ट्रेंड, श्वेता म्हारा ने दिया साथ
फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर जल्द होगा रिलीज

बता दें कि इस पोस्ट के साथ ही आम्रपाली दुबे ने यह भी बता दिया है कि इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. आम्रपाली दुबे की इस वायरल तस्वीर का राज हमने आपको बताया है, कि वे प्रेग्नेंट हैं. लेकिन वे क्यों प्रेग्नेंट हुई हैं, इसका कारण आपको फिल्म के ट्रेलर में जल्द देखने को मिलेगा. वैसे बता दें कि आम्रपाली दुबे के इस फिल्म में सुपर स्टार रितेश पांडे, विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित ,सत्य प्रकाश और ज्योति कलश भी नजर आने वाली हैं. फिल्म के सह निर्माता डॉक्टर संदीप उज्जवल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >