चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है बिहार का यह शिव मंदिर, भक्तों की हर मनोकामना यहां होती है पूरी

Famous Shiv Temple: बिहार के भोजपुर के हरिगांव में स्थित श्री बाणखण्डितनाथ शिव मंदिर आस्था और चमत्कारों का केंद्र माना जाता है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इस शिवलिंग की स्थापना की थी. यह मंदिर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रसिद्ध है.

Famous Shiv Temple: बिहार के भोजपुर जिले के हरिगांव में स्थित श्री बाणखण्डितनाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इस शिवलिंग की स्थापना की थी. यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां भक्तों की हर मन्नत पूरी होने की बात कही जाती है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक इस दिव्य स्थल के दर्शन कर चुके हैं.

श्रीकृष्ण और बाणासुर के युद्ध का साक्षी है यह शिवलिंग

मंदिर को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं. कहा जाता है कि जब बाणासुर और भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, तो श्रीकृष्ण ने अपने पोते प्रद्युम्न को बचाने के लिए यहां भगवान शिव की स्थापना की थी. इस स्थान को बाणखण्डितनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि बाणासुर के छोड़े गए तीर यहां आकर खंडित हो जाते थे. इस मान्यता के कारण ही यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

श्रद्धालुओं की मन्नतें होती हैं पूरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. एक महिला ने बताया कि उन्होंने यहां बेटे की नौकरी के लिए मन्नत मांगी थी. कुछ सालों बाद बेटे को सरकारी नौकरी मिल गई और बहू भी टीचर बन गई. इसके बाद उन्होंने मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी.

प्राचीन मूर्तियों और रहस्यमयी शिलालेख से भरा है मंदिर परिसर

मंदिर के अंदर शिवलिंग के अलावा भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, श्रीकृष्ण, राधा और हनुमान जी की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं. इन पर अद्भुत कलाकृतियां उकेरी गई हैं. मंदिर परिसर में एक पुराना कुआं भी मौजूद है, जिसकी दीवार पर कैथी लिपि में शिलालेख अंकित है. यह संकेत देता है कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है.

कार्बन डेटिंग भी हुई फेल

2008 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां दर्शन के लिए आए थे. तब पुरातत्व विभाग की टीम ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराई थी. हैरानी की बात यह थी कि मशीन भी शिवलिंग की वास्तविक उम्र का पता नहीं लगा पाई. इससे इस मंदिर की प्राचीनता और रहस्यमय शक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Also Read: मुझे बिहार क्यों भेजा? लद्दाख या गोवा भेज देते! बिहार को गाली देते बंगाल की टीचर का वीडियो वायरल

राजनीति और समाज के कई बड़े चेहरे कर चुके हैं दर्शन

इस मंदिर की ख्याति सिर्फ आम श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े राजनेता भी यहां आ चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा जैसे बड़े नेता इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. भोजपुर जिले का यह प्राचीन मंदिर धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और चमत्कारी शक्तियों का संगम है. जो भी यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. यही कारण है कि यह मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >