President House Dinner Invitation: कौन हैं बिहार की रिंकू देवी? 15 अगस्त को राष्ट्रपति के साथ करेंगी खास डिनर, मिलेगा सम्मान

President House Dinner Invitation: बिहार के भोजपुर जिले की रिंकू देवी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ डिनर करने वाली हैं. रिंकू देवी को स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन में डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है. रिंकू देवी स्कूल में रसोईया का काम करतीं हैं.

President House Dinner Invitation: बिहार के आरा शहर की रिंकू देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन में खास डिनर के लिए आमंत्रण भेजा है. 15 अगस्त के दिन रिंकू देवी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ डिनर करेंगी. इसके साथ ही इसी दिन राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित भी करेंगी. रिंकू देवी को यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बेहतरीन आवास निर्माण के लिए मिला है.

रसोईया का काम करतीं हैं रिंकू देवी

जानकारी के मुताबिक, रिंकू देवी राज्यभर के नगर निकाय क्षेत्र से दूसरी महिला हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है. रिंकू देवी स्कूल में रसोईया का काम करतीं हैं. उनके पति का नाम दूधनाथ चौधरी है. वह हनुमान टोला धरहरा वार्ड संख्या 33 की निवासी हैं. रिंकू देवी ने बताया कि, 15 अगस्त पर राष्ट्रपति से मिलने और डिनर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है. यह मेरे लिए गर्व का क्षण है.

‘अच्छे काम का परिणाम अच्छा ही होता है…’

रिंकू देवी ने यह भी बताया कि, भारतीय डाक से राष्ट्रपति की ओर से 15 अगस्त 2025 को सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उनके साथ डिनर का भी सौभाग्य मिला है. हमें साल 2020-21 में आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ था. आवास निर्माण में मैंने सभी नियम का पालन करते हुए आवास योजना की 2 लाख रुपये और कुछ राशि खर्च कर घर बनवाया. यह सम्मान मिलना इस बात को दर्शाता है कि, अच्छे काम का परिणाम हमेशा अच्छा ही होता है.

दिनभर की एक्टिविटी को बताया

रिंकू देवी ने अपने दिनभर की एक्टिविटी को लेकर बताया कि हर रोज सुबह 5 बजे घर से निकलती हैं. सुबह वह किसी के घर में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं, उसके बाद 10 से 2 स्कूल में रसोईया का काम करती हैं. इसके बाद घर लौटने के दौरान भी एक दो घरों में काम करती हैं. उसके बाद ही करीब 5 बजे तक अपने घर पहुंचती हैं. रिंकू देवी को एक बेटा और एक बेटी है. रसोईया और घर का काम करते-करते ही उन्होंने दोनों बच्चों को 12वीं तक पढ़ाया-लिखाया. लेकिन, पैसे की कमी की वजह से उनकी आगे की पढ़ाई नहीं करा पा रही हैं. रिंकू देवी के पति हैं, लेकिन उनका साथ नहीं मिलता है.

Also Read: बिहार का ‘नाव वाला गांव’, भयंकर बारिश के बाद बन जाता है टापू, भयावह हो जाती है स्थिती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >