Crime News: साढ़े सात किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर धराए, गिरफ्तार

Crime News: गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा में गांजा तस्करी में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

Crime News, आरा. भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को बिहिया थाना क्षेत्र से लगभग 7.50 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि तस्कर बिहार के अलावा दिल्ली एवं हरियाणा में भी आधा दर्जन गांजा कांड में संलिप्त रहा है. शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मखदुमपुर में गुडडु सिंह उर्फ रामप्रताप सिंह, पिता रामकृपाल सिंह गांजा लाकर बिक्री कर रहा है.

बिहार के अलावा कई राज्यों में मामला दर्ज

इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं बिहिया अंचलाधिकारी सहित पुलिस बलों की एक टीम गठित की गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते मखदुमपुर पहुंच कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. उसकी तलाशी के दौरान उसके घर से 7.406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा में गांजा तस्करी में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter के इस सेंटिंग को जानते हैं आप, पैसा खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें तरीका

Bihar Weather: दुर्गा पूजा में मानसून डालेगा खलल, अगले इतने दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >