Bihar News: चाय पीने जा रहे 8वीं के छात्र को मारी गोली, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग

Bihar News: शहर के नवादा में बाजार समिति के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक के पैर में गोली मार दी। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Bihar News: भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थानाक्षेत्र के बाजार समिति गेट के पास एक छात्र को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली उसके बाएं पैर में जांघ में लगी है। इलाज के लिए जख्मी छात्र को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी छात्र की पहचान संदेश थानाक्षेत्र के पिंजरोई गांव के वार्ड नंबर एक के रहने वाले अनिल पाल के बेटे शुभम कुमार पाल के रूप में की गई है। शुभम 8वीं कक्षा का छात्र है। 

टहलने जा रहा था युवक 

शुभम ने बताया कि रविवार देर शाम वह अपने घर से बाजार समिति के पास स्थित चाय दुकान की तरफ पैदल टहलने जा रहा था। जैसे ही वह बाजार समिति की गेट के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर तीन लोग आए और गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, वह वर्तमान में नवादा थानाक्षेत्र के विष्णु नगर मोहल्ला में बीते 5 साल से किराए के मकान में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नवादा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

किसी से कोई विवाद नहीं

बता दें, जख्मी शुभम कुमार ने अपने मोहल्ले में किसी से भी दुश्मनी या विवाद से साफ इनकार किया है। बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >