बिहार के इस जिले में खुलेगा 50000 लीटर क्षमता का दूध केंद्र, पांच एकड़ जमीन पर बनेगा

Bihar News: बिहार के भोजपुर के तरारी में सुधा का 50000 लीटर क्षमता वाला दूध शीतक केंद्र जल्द शुरू होगा. इससे दक्षिणी इलाके के किसानों को दूध बेचने और बेहतर दाम पाने की सुविधा मिलेगी. आइये इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Bihar News: भोजपुर के तरारी में जल्द ही सुधा (कंफेड) का 50000 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला आधुनिक दूध शीतक केंद्र शुरू होने वाला है. इसके लिए बिहटा इंडस्ट्रियल एरिया में करीब पांच एकड़ जमीन तय कर दी गई है और प्रशासन से एनओसी भी मिल चुकी है. अभी भोजपुर जिले में सुधा रोजाना करीब 1.50 लाख लीटर दूध 32 हजार किसानों से खरीदती है. लेकिन तरारी और आसपास के रोहतास जिले के काराकाट, नासरीगंज और बिक्रमगंज जैसे इलाकों में दूध बेचने और उसे ठंडा रखने की सही सुविधा नहीं थी. इस वजह से कई बार किसानों को कम दाम में दूध बेचना पड़ता था या फिर नुकसान उठाना पड़ता था.

इनकम बढ़ेगा

नया शीतक केंद्र शुरू होने से किसानों को अपने ही इलाके में दूध बेचने की सुविधा मिल जाएगी. दूध को तुरंत ठंडा करने की व्यवस्था होगी, जिससे खराब होने का डर कम होगा. साथ ही बाहर भेजने का खर्च भी घटेगा.

यह केंद्र सिर्फ दूध ठंडा करने तक सीमित नहीं रहेगा. यहां दूध की जांच, जमा करने और आगे डिस्ट्रीब्यूशन की पूरी व्यवस्था होगी. इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा. दूध संग्रह केंद्र, ट्रांसपोर्ट, लैब और पैकेजिंग जैसे कामों में कई लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन ने क्या बताया

प्रशासन का कहना है कि सात निश्चय पार्ट-3 के तहत अगले दो साल में जिले के सभी गांवों में दूध समितियां बनाने का लक्ष्य है. अभी जिले में 1215 समितियों का टारगेट रखा गया है, जिनमें से 932 काम कर रही हैं. बाकी 283 समितियां जल्द बनाई जाएंगी. इसके अलावा काराकाट और बिक्रमगंज इलाके में करीब 500 नई समितियां गठित करने की योजना है.

हाल ही में शाहाबाद दुग्ध संघ (कंफेड) के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया. डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रक्रिया पूरी कर एनओसी दे दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >