#crime : आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, लाखों की लूट

आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाने के आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर गरेया मठिया के पास शुक्रवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधी लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर ले भागे. वारदात उस समय हुआ जब देर शाम स्वर्ण व्यवसायी हरीशंकर सोनी सरैया से तगादा कर बाइक […]

आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाने के आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर गरेया मठिया के पास शुक्रवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधी लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर ले भागे. वारदात उस समय हुआ जब देर शाम स्वर्ण व्यवसायी हरीशंकर सोनी सरैया से तगादा कर बाइक से आरा अपने घर लौट रहे थे.
स् हरीशंकर सोनी नगर थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला निवासी भरत प्रसाद सोनी के पुत्र थे. आरण्य देवी मंदिर के पास उनकी आभूषण की दुकान है. जानकारी के अनुसार, हरीशंकर सोनी शुक्रवार की दोपहर सरैया बाजार पर तगादा करने के लिए गये थे. वहां से लौटने के क्रम में शाम लगभग सात बजे गरेया मठिया के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने व्यवसायी को ओवरटेक कर घेर लिया. अपराधियों ने उन्हें रोकने के बाद पिस्टल भिड़ा दिया और लूटपाट करने लगे. व्यवसायी ने विरोध किया तो लुटेरों ने गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >