आरा में ग्रामीण बैंक से ‍30.26 लाख रुपये की लूट

आरा : नवादा थाना क्षेत्र में बाजार समिति के पास दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार की दोपहर सात हथियारबंद अपराधियों ने 30.26 लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने मैनेजर और अन्य बैंककर्मियों के साथ मारपीट की और चाबी छीनकर काउंटर और आयरन चेस्ट से रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1:48 बजे […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र में बाजार समिति के पास दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार की दोपहर सात हथियारबंद अपराधियों ने 30.26 लाख रुपये लूट लिये.

अपराधियों ने मैनेजर और अन्य बैंककर्मियों के साथ मारपीट की और चाबी छीनकर काउंटर और आयरन चेस्ट से रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1:48 बजे की है. अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >