हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात बुटन चौधरी के भतीजा दीपू चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी अधिकारिक […]

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात बुटन चौधरी के भतीजा दीपू चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे.

पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी अधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दीपू से पुलिस पूछत���छ कर अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है.
बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के बीच वर्षों से लड़ाई चली आ रही है. वर्चस्व की इस लड़ाई में कई जाने भी जा चुकी हैं. दीपू के ऊपर हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >