बिहार के आरा में अपराधियों ने NSUI जिलाध्यक्ष सहित दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना : बिहार के आरा में अपराधियों ने रविवार सुबह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत दो युवकों को गोली मार दी. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड इलाके की है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. एनएसयूआई के जिला अध्‍यक्ष की पहचान मनीष सिंह के तौर पर […]

पटना : बिहार के आरा में अपराधियों ने रविवार सुबह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत दो युवकों को गोली मार दी. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड इलाके की है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. एनएसयूआई के जिला अध्‍यक्ष की पहचान मनीष सिंह के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार अपराधियों की गोलीबारी में दो युवकों को भी गोलियां लगी हैं.

खबरों की मानें तो मनीष सिंह अपने दो दोस्तों अप्पू और ओम के साथ डीएम कोठी इलाके के रास्ते नवादा थाना जा रहा था. इसी दौरान युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हथियारबंद अपराधियों ने मनीष कुमार सिंह के दोनों दोस्तों को गोली मार दी जिससे वो जख्मी होकर वहीं गिर पड़े. दोनों युवकों को तीन-तीन गोलियां लगी. दोनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

मामला आपसी विवाद और जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है. इस हमले में मनीष सिंह उर्फ डुलडुल भी जख्‍मी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >