भोजपुर : आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा (भोजपुर) : बड़हरा थाना क्षेत्र के लोहर श्री पाल गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह के रूप में की गयी है, जो राम बदन सिंह का बेटा था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल […]

आरा (भोजपुर) : बड़हरा थाना क्षेत्र के लोहर श्री पाल गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह के रूप में की गयी है, जो राम बदन सिंह का बेटा था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल गांव में हो रहे मंदिर पर रामायण सुनने गया हुआ था. इसी दौरान हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >