करहा उड़ाही से निकली मिट्टी को ले दो गांवों के बीच तनाव

सहार : प्रखंड क्षेत्र का चंद्रगढ़ में करहा उड़ाही के दौरान मिट्टी नहर के तटबंध पर रखने को लेकर चंद्रगढ़ एवं अनुआ के ग्रामीणों के बीच तनाव उत्पन्न हो गयी. स्थिति को देखते हुए पेरहाप पंचायत के मुखिया सतीश शर्मा की पहल के बाद नहर विभाग के एसडीओ राम विनय सिंह, सीओ अशोक कुमार चौधरी, […]

सहार : प्रखंड क्षेत्र का चंद्रगढ़ में करहा उड़ाही के दौरान मिट्टी नहर के तटबंध पर रखने को लेकर चंद्रगढ़ एवं अनुआ के ग्रामीणों के बीच तनाव उत्पन्न हो गयी. स्थिति को देखते हुए पेरहाप पंचायत के मुखिया सतीश शर्मा की पहल के बाद नहर विभाग के एसडीओ राम विनय सिंह, सीओ अशोक कुमार चौधरी, सहार थानाध्यक्ष फुरकान अहमद के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया गया. वहीं, नहर एसडीओ को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा.

जानकारी के अनुसार पानी की किल्लत को लेकर अनुआ गांव के किसानों के द्वारा पेरहाप एकवारी नहर से निकली करहा की उड़ाही सोमवार की शाम जेसीबी से करायी गयी थी. इस दौरान करहा से निकली मिट्टी को नहर के तटबंध पर फेंका गया था, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था. इसको लेकर चंद्रगढ़, पेरहाप के ग्रामीणों के बीच अनुआ के किसानों के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया.
पेरहाप एवं चंद्रगढ़ के किसानों की मानें तो नहर विभाग की उदासीनता के कारण मनमाने ढंग से करहा की उड़ाही की जा रही है. अनुआ गांव के ग्रामीणों का कहना था कि नहर विभाग के उदासीन रवैया के कारण नहर का अतिक्रमण किया गया है, जिसके कारण पानी की किल्लत हो रही है और किसानों को पटवन करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस संबंध में एसडीओ रामविनय सिंह ने कहा कि नहर तटबंध पर पसरी मिट्टी की लेवलिंग 24 घंटे के अंदर में करा दी जायेगी, जिससे आवागमन शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >