चापाकल हुए खराब, कैसे बुझेगी लोगों की प्यास

जगदीशपुर : जगदीशपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये गये अधिकतर चापाकलों से पानी नहीं निकलने और जल स्तर नीचे चले जाने के कारण लोगों के कंठ सूखने लगे हैं. इस कारण अब लोगों को प्यास बुझाने की चिंता सताने लगी है. खराब पड़े चापाकलों को ठीक करने में विभाग भी काफी लापरवाह दिख रहा […]

जगदीशपुर : जगदीशपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये गये अधिकतर चापाकलों से पानी नहीं निकलने और जल स्तर नीचे चले जाने के कारण लोगों के कंठ सूखने लगे हैं. इस कारण अब लोगों को प्यास बुझाने की चिंता सताने लगी है. खराब पड़े चापाकलों को ठीक करने में विभाग भी काफी लापरवाह दिख रहा है. इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. हर घर नल का जल योजना के तहत लाखों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी लोगों की पानी की किल्लत दूर नहीं हो पायी है. यह योजना पूरी तरह फेल नजर आ रही है.

एक तरफ नगर में नल जल योजना में लगी घटिया किस्म के पाइप के लीक होने की वजह से जल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है और अधिसंख्य पानी सड़क या नाले में बह जा रहा है. सभी वार्डों के चापाकलों की स्थिति भी दयनीय है. विभागीय उदासीनता के कारण भीषण गर्मी में भी लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है.
प्रखंड क्षेत्र में स्थिति और भी है भयावह : प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों के कारण गर्मी में राहगीरों को खासा परेशानी हो रही है. कई बार गांव के लोगों द्वारा आपस में चंदा इकट्ठा कर चापाकलों की मरम्मत करायी जाती है. क्षेत्र में सरकार की ओर से लगाये गये अधिकतर चापाकल खराब होकर बंद पड़े हैं.
इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के अलावा अन्य दैनिक कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और लू से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं कई गांवों में आहार, तालाब का पानी सूख गया है. इससे जंगली जानवरों व पालतू मवेशियों के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है.
प्रखंड की हरदिया पंचायत के छोटकी हरदिया के मसडी के डेरा, काली स्थान के पास एवं छोटकी हरदिया खुदी के डेरा पर पुल के पास एवं छोटकी हरदिया ब्रह्म स्थान और हरदिया पोखरा व बाजार के पास पीएचइडी द्वारा लगाये गये चापाकल बहुत दिनों से खराब हैं. इससे आम राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत हो गयी है. हरदिया पंचायत के सरपंच पति सह सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पांडेय ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से जल्द सभी चापाकलों को ठीक कराने का आग्रह किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत दूर हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >