पीएम ने बनाया विकास का रिकॉर्ड : आरके सिंह

आरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास की भावना से विकास का रिकॉर्ड बनाया है. उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद आरके सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा विदेशों में भी बढ़ी है. विकास व लोगों के हित में कई योजनाएं चलायी […]

आरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास की भावना से विकास का रिकॉर्ड बनाया है. उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद आरके सिंह ने कहीं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा विदेशों में भी बढ़ी है. विकास व लोगों के हित में कई योजनाएं चलायी हैं. खासकर गरीबों के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना शामिल है. वहीं रसोई में गरीब महिलाओं को धुएं से छुटकारा दिलाने के लिए गैस कनेक्शन व चूल्हे के साथ शौचालय की सुविधा दी गयी है. श्री सिंह ने कहा कि देश के विकास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ने काफी काम किया है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीन जैसे देश को भी झुकना पड़ा. इस कारण इतिहास में पहली बार देश के दुश्मन मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय अपराधी घोषित किया गया. अब भारत की बात विदेशों में सम्मानपूर्वक सुना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की गयी. इस कारण 188 देशों में प्रतिवर्ष से मनाया जा रहा है. गुरुवार को आरके सिंह नगर के वार्ड नंबर आठ में राजग की बैठक में कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग के कारण संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, आरा-सासाराम फोरलेन सड़क, कोइलवर पुल पर सिक्स लेन सड़क, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लोगों को काफी सुविधा प्रदान की गयी है.
श्री सिंह ने कहा कि 11 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अमित शाह रमना मैदान में सभा को संबोधित करेंगे, वहीं 10 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीरो व संदेश में लोगों को संबोधित करेंगे. इसके साथ आम्रपाली मार्केट, सिंगही मे लोगों से मिलकर कहा कि आपका आशीर्वाद लेने आये हैं.
वहीं गोपाली चौक, बिजली रोड, आरण्य देवी मंदिर, वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर 3 बलबतरा में भी एनडीए की बैठक आयोजित कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जिले को पहले ऐसे सांसद मिले हैं, जिन्होंने विकास की दरिया बहायी है.
इस दौरान इं धीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, दिनेश मुन्ना, विभु जैन, शंभु चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा, रामप्रसाद, दिलीप पांडेय, उमेश पासवान, रितेश कुमार वर्मा, दीप नारायण त्रिपाठी, डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, सुरेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अतुल प्रकाश, प्रेमपंकज ललन, शंकर दयाल कुशवाहा, संदीप कुमार, मिथिलेश पांडेय, ददन सिंह, मुन्ना सिंह, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >