लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आरा : पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के झोंकों ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है. सुबह में आठ बजते ही तेज धूप से लोगों के शरीर जलने लगते हैं. वहीं दस बजते-बजते तो इतनी गर्मी हो जा रही है कि लोगों को घर से बाहर निकलना […]

आरा : पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के झोंकों ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है. सुबह में आठ बजते ही तेज धूप से लोगों के शरीर जलने लगते हैं.

वहीं दस बजते-बजते तो इतनी गर्मी हो जा रही है कि लोगों को घर से बाहर निकलना भी दूभर कर दिया है. वहीं लस्सी व जूस के दुकानों में भीड़ देखी जा रही है. ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों की खूब चांदी कट रही है.
सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी इस तापमान में और वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं. सुबह में लगभग 11 बजे तक इतनी तेज धूप हो जाती है कि लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं.
वहीं तेज पछुआ हवा के झोंके से घरों के खिड़कियों व दरवाजों को बंद करने को मजबूर कर दे रहे हैं. इतनी तेज धूप व हवा के झोंके कारण वहीं लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य है. अन्यथा बाहर नहीं निकलने में ही अपने को भलाई समझ रहे हैं और अपने को घरों में कैद कर दे रहे हैं.
पेय पदार्थ बेचने वालों की कट रही चांदी : पड़ रही कड़ाके की गर्मी में शहर व गली-मुहल्लों में पेय पदार्थ बेचने वालों की चांदी कट रही है. इस दौरान शहर में किसी कार्य से बाहर निकले लोगों की भीड़ ठंडे पेय पदार्थ बिकने वाले दुकानों पर देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >