आरा : आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पीएम मिश्रा और एम्स राज को बनाया गया है. दोनों भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों में से एक उत्तरप्रदेश और दूसरे केरल के हैं.
नामांकन दाखिला के बाद जैसे ही चुनावी अभियान और जन सभाएं शुरू होंगी. इसके बाद अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण कोषांग के अधिकारियों के प्रत्याशियों द्वारा चुनावी व चुनाव प्रचार पर होनेवाले खर्च पर पैनी नजर रखनी शुरू हो जायेगी. ऐसे तो अभी से ही कोषांगों के पदाधिकारी पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा की जानेवाली प्रचार-प्रसार पर नजर रखी जा रही है.
इधर आयोग द्वारा प्राधिकृत अभयर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक चुनाव प्रचार शुरू होने पर बीच-बीच में आरा लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय आरा में आकर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव पर व्यय की जानेवाले खर्च राशी का हिसाब-किताब लिया करेंगे. इस दौरान प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता को आयोग के मार्गदर्शिका के अनुरूप चुनाव पर खर्च करने के साथ-साथ कई तरह के निर्देश देंगे.
