जगदीशपुर/ सहार : नगर के वार्ड नंबर दो स्थित खलिहान में रखे पशु चारे में आग लग गयी. आग लगने के कारण एक दर्जन से अधिक किसानों के पशु चारा जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि खलिहान के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे. तभी पुआल में आग लग गयी. पुआल से धुआं निकलते देख आसपास के लोग पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग को नहीं बुझा पाये.
बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पायी. तब तक किसान सलीम अंसारी, सोमारु सिंह, लीलावती देवी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश चौधरी, लखन चौधरी, लखन सिंह, सुदामा महतो, परसन यादव, अशोक तुरहा सहित एक दर्जन से अधिक किसानों का पशु चारा पुआल जलकर राख हो गया. वहीं सहार में स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप में आग की चपेट में आने से तीन किसानों की पुआल की टाल जलकर राख हो गयी. दमकल एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में खलिहान में अचानक आग लगने के कारण पेरहाप निवासी वीरेंद्र सिंह के तीन टाल, हिरदा पासवान के दो टाल एवं राजकुमार सिंह की कुटी जलकर राख हो गयी, जिसमें स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के द्वारा दमकल के सहारे आग पर काबू पाया गया और बड़ी घटना होने से बच गयी. अंचलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि तीन किसानों के पुआल के टाल में आग लगी थी.
