आरा : ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हंगामा

आरा/संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बजार से दक्षिण नासरीगंज-सकड्डी राजमार्ग 81 सड़क पर रविवार की देर रात एक युवक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सोमवार को घटना के विरोध में और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम […]

आरा/संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बजार से दक्षिण नासरीगंज-सकड्डी राजमार्ग 81 सड़क पर रविवार की देर रात एक युवक अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सोमवार को घटना के विरोध में और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया.
बाद में बीडीओ एवं थानाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम हटाकर यातायात को बहाल कराया गया. जानकारी के अनुसार संदेश कॉलोनी निवासी उमेश राम के बड़ा पुत्र 25 वर्षीय भोला राम रविवार की देर रात संदेश बाजार से मुर्गा का उधार पैसा देकर वापस अपने घर लौट रहा था कि नासरीगंज-सकड्डी पथ पर संजय टेंट हाउस के घर से दक्षिण सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार से बालू लदे ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि शरीर का कोई भी अंग पहचान करने लायक नहीं बचा था लेकिन ग्रामीणों एवं परिजनों ने कपड़ा एवं एक पैर से पहचान की, जिसके बाद मौत की सूचना आग की तरह फैल गयी और ग्रामीणों की काफी भीड़ हो गयी और मुआवजे को लेकर काफी देर तक सड़क को रखा गया.
जाम की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं बीडीओ विंदु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद जाम हटवा शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिये.
भोला राज मिस्त्री का काम करता था :भोला राम उमेश राम के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था, जो काफी गरीब परिवार से आता था और राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. भोला के दो लड़के और एक बच्ची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >