नदी में डूबने से युवक की मौत

आरा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नदी से शव को निकालने के लिए सड़क जाम कर दिये. लगभग दो घंटे तक आरा- बड़हरा मुख्य मार्ग दौलतपुर गांव के समीप जाम रहा. बाद […]

आरा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नदी से शव को निकालने के लिए सड़क जाम कर दिये. लगभग दो घंटे तक आरा- बड़हरा मुख्य मार्ग दौलतपुर गांव के समीप जाम रहा. बाद में स्थानीय प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद शव को पानी से निकाला गया. मृतक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी मो जावेद खां के रूप में की गयी, जो मो हुसैन का पुत्र था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >