बारिश का कहर : आरा-सासाराम रूट पर ट्रेन सेवा बंद

भोजपुर : बारिश का कहर भोजपुर जिले में देखने को मिला है. बारिश से जहां एक तरफ नदियां उफान पर हैं वही रेल ट्रैक पर भी नदी की धारा बहने लगी है. जिले के गड़हनी थाना के ध्यानी टोला के पास आरा-सासाराम रेलखंड पर रेल ट्रैक पानी की धारा को सह नहीं सका और वहां […]

भोजपुर : बारिश का कहर भोजपुर जिले में देखने को मिला है. बारिश से जहां एक तरफ नदियां उफान पर हैं वही रेल ट्रैक पर भी नदी की धारा बहने लगी है. जिले के गड़हनी थाना के ध्यानी टोला के पास आरा-सासाराम रेलखंड पर रेल ट्रैक पानी की धारा को सह नहीं सका और वहां की मिट्टी के धंसने के कारण पानी में ट्रैक बह गया. जिसके बाद आरा-सासाराम रेलखंड पर गाड़ियों का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन ट्रैक को दुरुस्त करने में लगा हुआ है. रेलवे के इंजीनियर्स की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर परिचालन को सामान्य करने की कोशिश में जुटा है. पानी की तेज धारा के कारण रेल प्रशासन को ट्रैक को जोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. क्षतिग्रस्त ट्रैक के आस-पास पानी की धारा को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल आरा होकर सासाराम और डेहरी जाने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. रेल परिचालन बाधित होने से आरा-सासाराम रेल खंड के यात्रियों कोकाफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >