ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी

बिहिया :दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम गणेश शंकर (25 वर्ष) है जो कि पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक स्टेशन के समीप किसी ट्रेन से गिरकर […]

बिहिया :दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम गणेश शंकर (25 वर्ष) है जो कि पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक स्टेशन के समीप किसी ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >