नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में सात गिरफ्तार

नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ले में गिरोह चलाते थे लोग, विरोध करने पर करते थे मारपीट बंधक बनाये सभी लोगों को पुलिस ने कराया मुक्त आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह के सात सदस्यों को नवादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार […]

नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ले में गिरोह चलाते थे लोग, विरोध करने पर करते थे मारपीट

बंधक बनाये सभी लोगों को पुलिस ने कराया मुक्त
आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह के सात सदस्यों को नवादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नौकरी के नाम पर बंधक बनाये पांच लोगों को पुलिस ने मुक्त कराया. हालांकि इस गिरोह का सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. पकड़े गये लोगों में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना अंतर्गत मकुरजान गांव निवासी विक्रम कुमार, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जललपुर गांव निवासी अजहरूद्दीन,
इसी जिले के भगवानपुर रती गांव निवासी मंजीत कुमार, पातेपुर थाना अंतर्गत शायदपुर डुमरा गांव निवासी मो फारूख, इसी जिले का भगवानपुर रती गांव निवासी मो गुलाम बौस, छपरा जिले के माझी थाना क्षेत्र के नटवार सिमरिया गांव निवासी रंजीत पंडित तथा सीवान जिले के हुसैनगंज गांव निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बहिरो मुहल्ले में रहते थे और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 15 हजार रुपया लेते थे.
15 हजार रुपये के बदले 15 हजार की नौकरी देने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. बाद में उनलोगों के साथ मारपीट कर बंधक भी बनाते थे ताकि कोई व्यक्ति भाग कर इनकी शिकायत न करें. इसी बीच वैशाली जिले का मो शाहीद अफरीदी किसी तरह जान बचाकर नवादा थाना पहुंचा और अपनी आपबीती थाना को सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहिरो मुहल्ले में छापेमारी कर सात लोगों को धर दबोचा. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >