बिहार : भोजपुर में नाच के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, दूल्हे के भाई की मौत, अस्पताल में शव छोड़ भागे

भोजपुर : जिले के बड़हरा थाने के फुहां गांव में बरात के दौरान नाच में हो रही फायरिंग में गोली लगने से एक नाबालिग की मौत हो गयी. नाच के दौरान हो रही फायरिंग में एक गोली वहां मौजूद राघवेंद्र (15) को लगी गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत नाबालिग दूल्हे […]

भोजपुर : जिले के बड़हरा थाने के फुहां गांव में बरात के दौरान नाच में हो रही फायरिंग में गोली लगने से एक नाबालिग की मौत हो गयी. नाच के दौरान हो रही फायरिंग में एक गोली वहां मौजूद राघवेंद्र (15) को लगी गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत नाबालिग दूल्हे का चचेरा भाई बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, जय प्रकाश सिंह के लड़के पवन सिंह की बरात फुहां से बड़हरा गयी थी. बरात में नाच की भी व्यवस्था थी, जो कि बड़हरा थाने के महज कुछ गज की दूरी पर ही हो रहा था. नाच देख रहे लोग अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे.

इस दौरान राघवेंद्र को गोली लगी गयी. युवक की मौत की बात सुनते ही बारात में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. युवक के शव को लेकर दो व्यक्ति आरा के सदर अस्पताल पहुंचे और उसे छोड़ कर फरार हो गये. जबकि, मामले में युवक के पिता जीतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >