शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

आक्रोश . प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध- प्रदर्शन नगर थाना क्षेत्र के एमपीबाग मुहल्ले का रहनेवाला है युवक, उत्तर प्रदेश के मउ में हुई थी मौत परिजन जता रहे है हत्या की आशंका, नगर थाने में हुई एफआईआर दर्ज आरा : आरा की एक युवक की उत्तर प्रदेश की मउ जिले में […]

आक्रोश . प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध- प्रदर्शन

नगर थाना क्षेत्र के एमपीबाग मुहल्ले का रहनेवाला है युवक, उत्तर प्रदेश के मउ में हुई थी मौत
परिजन जता रहे है हत्या की आशंका, नगर थाने में हुई एफआईआर दर्ज
आरा : आरा की एक युवक की उत्तर प्रदेश की मउ जिले में हुई मौत के बाद नया मोड़ आ गया है. परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. इसको लेकर परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया. पुलिस द्वारा आवेदन नहीं लेने से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही. लगभग सौ की संख्या में लोग नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने का दबाव पुलिस पर बनाने लगे. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल मउ में है. इसलिए प्राथमिकी भी वहीं दर्ज होना चाहिए. अंतत: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. बता दें कि बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत नया ज्ञानपुर सेमरिया निवासी स्व
कुंवर सिंह का पुत्र अनिश कुमार सिंह पुलिस के बहाली में लखनऊ गया हुआ था. अनिश का पूरा परिवार नगर थाना क्षेत्र के एमपीबाग मुहल्ले में रहता है. लेकिन वह तो नहीं आया उसके मरने की खबर घरवालों तक पहुंच गयी. पुलिस द्वारा इसकी जानकारी घरवालों को दी गयी, जिसके बाद घर वाले मउ पहुंच गये. मउ पहुंचने के बाद शव को लेकर परिजन आरा पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि 17 जून को मुहल्ले के कुछ युवक उसे बहला- फुसला कर ले गये और उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वे लोग शव को छोड़कर भाग निकले. हालांकि तीनों युवकों को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
तीन लोगों को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ : परिजनों ने बताया कि नाला मोड़ निवासी छोटू, राकेश व सुमित तीनों मिलकर 17 जून को लखनऊ ले गये थे और वहीं पर उसकी हत्या कर दी गयी थी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरा चले आये. जब परिजनों ने उनसे पूछताछ शुरू की तो उनलोगों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद लोगों का शक और बढ़ गया और तीनों को नगर थाने के हवाले कर दिया गया.
घर से कहकर निकला था पुलिस की बहाली में जा रहे हैं : मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 17 जून को घर से कहकर निकला था कि वह पुलिस की बहाली में जा रहा है, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंच पाया. इस संबंध में परिजनों ने वहां के लोकल पुलिस से जानकारी ली तब जाकर मामला स्पष्ट हुआ. परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि युवक की पीट- पीट कर तथा जहर खिलाकर हत्या की गयी है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर बेटे की मौत की खबर पाकर उसकी मां देवंती देवी का रोते- रोते बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >