कर्ज में डूबे युवक ने की खुदकुशी शव आते ही मच गया कोहराम

होटल से पुलिस ने शराब की बोतले और सुसाइड नोट किया जब्त आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड मुहल्ला निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश के बलियां शहर में एक होटल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट, सल्फास की खाली पैकेट, शराब […]

होटल से पुलिस ने शराब की बोतले और सुसाइड नोट किया जब्त

आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड मुहल्ला निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश के बलियां शहर में एक होटल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट, सल्फास की खाली पैकेट, शराब की बोतले बरामद की हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मंगलवार की शाम युवक का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा कोहराम मच गया. मृत युवक आनंद प्रकाश बताया जाता है, जो केजी रोड मुहल्ले का रहनेवाला है. युवक द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट में बताया गया है कि वह कुछ दिनों से ऑन लाइन गैंबलिंग का काम करता था, जिसके कारण वह काफी कर्ज में आ गया था. कई दिनों से वह परेशान चल रहा था.
तीन दिन पहले वह बलियां से होटल सिंघाल में एक कमरा बुक कर ठहर गया, उसी रात उसने सलफास की गोली खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. सुबह जब उसका दरवाजा 11 बजे सुबह तक नहीं खुला तो होटल के मैनेजर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची बलियां कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक मर चुका था. होटल के कमरे से शराब की बोतल तथा सुसाइड नोट बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >