कोटा-पटना बदले समय पर आयेगी आरा स्टेशन

लगातार डाउन में लेट चल रही ट्रेनों की टाइमिंग में किया गया बदलाव वर्तमान में साढ़े तीन बजे शाम को आरा पहुंचने की है टाइमिंग आरा : गत डेढ़ सालों से लगातार लेट चल रही कोटा-पटना एक्सप्रेस की टाइमिंग में रेलवे ने बदलाव कर दिया है. यह ट्रेन डाउन में अब शाम 7 बजकर 20 […]

लगातार डाउन में लेट चल रही ट्रेनों की टाइमिंग में किया गया बदलाव

वर्तमान में साढ़े तीन बजे शाम को आरा पहुंचने की है टाइमिंग
आरा : गत डेढ़ सालों से लगातार लेट चल रही कोटा-पटना एक्सप्रेस की टाइमिंग में रेलवे ने बदलाव कर दिया है. यह ट्रेन डाउन में अब शाम 7 बजकर 20 मिनट पर आरा पहुंचेगी.
वर्तमान में इस ट्रेन का आरा पहुंचने का समय शाम 3 बजकर 30 मिनट है. रेलवे की ओर से जारी किये गये एक बयान के मुताबिक 13238 डाउन कोटा-पटना व 13240 डाउन वाया सुल्तानपुर की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है. कोटा से यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 50 मिनट के बदले शाम 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी.
मथुरा में आधी रात 12 बजकर 15 पर पहुंचेगी और 45 में खुलेगी. मुगलसराय में शाम पांच बजे आयेगी और 5 बजकर 10 में खुल जायेगी. इसके बाद बक्सर में शाम 6 बजकर 30 मिनट खुलकर आरा 7 बजकर 20 में पहुंचेगी. हालांकि अप में इस ट्रेन की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए दानापुर डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि 11 जून से इस ट्रेन टाइमिंग में बदलाव कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >