अपराधियों ने लूटे 50 हजार, पोकलेन मशीन फूंकी

आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक बालू घाट पर गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर गोलियां चलायीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बालू घाट गूंज उठा. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर और कर्मियों से मारपीट […]

आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक बालू घाट पर गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वर्चस्व को लेकर गोलियां चलायीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बालू घाट गूंज उठा. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया. अपराधियों ने बालू घाट पर फायरिंग कर और कर्मियों से मारपीट कर काउंटर से 50 हजार रुपये भी लूट लिये. घटना के बाद बालू घाट पर खड़ी पोकलेन मशीन ने आग भी लगा दी.

घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी आराम से भाग निकले. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद रैयती का हिस्सा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देते गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रण में किया. इस घटना में बालू घाट पर काम कर रहे मुंशी सहित तीन लोगों को अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का कारण बालू घाट पर चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद है.

इसके पहले भी एक बालू घाट पर पांच दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें कोइलवर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ पंकज कुमार तथा एसडीपीओ अरुण प्रकाश मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान द्वय पदाधिकारियों ने बालू घाट को बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात हथियारों से लैस डेढ़ दर्जन की संख्या में अपराधी कमालुचक बालू घाट पहुंच फायरिंग की, जिससे घाट पर भगदड़ मच गयी. इसके बाद अपराधी ने बालू घाट काउंटर के पास पहुंच गये और मुंशी समेत तीन लोगों के साथ मारपीट कर काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लूट लिये. बता दें कि 10 मई को महुई बालू घाट पर रैयत वसूली को लेकर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू घाट को बंद कर दिया है और बालू घाट पर पुलिस की तैनाती की कर दी गयी है. मामले को पूरे गंभीरता से लेकर छानबीन की जा रही है.

पहली घटना के बाद भी थानाध्यक्ष ने बंद करा दिया था बालू घाट
महुई घाट पर हुई घटना के बाद भी थानाध्यक्ष कोइलवर ने मौके पर पहुंच कर बालू घाट को बंद कर दिया है. साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. बावजूद इसके अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >