आर्म्स के साथ धराये पांच आरोपितों को भेजा जेल

बहोरनपुर ओपी के राजपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये थे पांच लोग आरा : भोजपुर जिले के बिहिया थाने के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने बोलेरो से पांच लोगों को हथियार […]

बहोरनपुर ओपी के राजपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये थे पांच लोग

आरा : भोजपुर जिले के बिहिया थाने के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने बोलेरो से पांच लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. उनके पास से पुलिस ने दो रेगुलर राइफल तथा 29 गोली बरामद किया था. इस दौरान पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में पकड़े गये लोगों में शाहपुर थाना क्षेत्र के पाड़ेपुर गांव निवासी संजीत पांडेय, बेलौटी निवासी धीरेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी, मनोज तिवारी एवं बिहिया के नावाडिह निवासी उदय ओझा को गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने इन्हें पकड़ने के बाद हथियारों के सत्यापन के लिए कागज की मांग की तो इनके पास कागज नहीं था. पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है. इस संबंध में जगदीशपुर एएसपी ने बताया कि ये सभी लोग किसी शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, उसी क्रम में हथियार के साथ पकड़े गये हैं. हथियार के सत्यापन कराया जा रहा है. इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >