आरक्षण रहेगा, जिन्ना का समर्थन बर्दाश्त नहीं: ठाकुर

आरा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा का शासन रहते देश में आरक्षण खत्म नहीं होगा. अनुसूचित जाति और जनजाति सहित अन्य जातियों को मिलने वाला आरक्षण बरकरार रहेगा. डॉ ठाकुर आरा परिसदन में आयोजित एक प्रेसवार्ता […]

आरा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा का शासन रहते देश में आरक्षण खत्म नहीं होगा. अनुसूचित जाति और जनजाति सहित अन्य जातियों को मिलने वाला आरक्षण बरकरार रहेगा. डॉ ठाकुर आरा परिसदन में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से विरोधी और विपक्षी इतने घबरा गये हैं कि अब अफवाहों के सहारे हिंदुत्व को ललकार रहे हैं. डॉ सीपी ठाकुर ने मीडिया से कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सजग एवं सचेत हैं. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी और विरोधी पार्टियों की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार हैं. राज्यसभा सांसद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यालय में मो अली जिन्ना की तस्वीर लगाने को राष्ट्र विरोधी हरकत बताया और कहा कि देश के बंटवारे के बाद जिन्ना ने भारतीयों के साथ हिंसक कार्रवाईयों को प्रश्रय दिया था. देश के टुकड़े कराने में जिन्ना की भूमिका अहम रही. ऐसे में जिन्ना की तस्वीर भारत के यूनिवर्सिटी में राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही. कर्नाटक चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां हमारी जीत होगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. वित्त संपोषित कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मियों को शुरू किये गये अनुदान वितरण के बाद भी ऐसे कॉलेजों की जर्जर हालत के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार को वित्त संपोषित इंटर और डिग्री कॉलेजो की स्थिति में सुधार के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है. इस दौरान भाजयुमा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुरेंद्र सागर,संतोष पांडेय,भाजपा अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >