आरा : नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित घंटा घर के समीप एक बाइक सवार से एक युवक और एक युवती ने मारपीट करते हुए चेन छीन ली. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की मौजूदगी में ही छीनी हुई चेन लड़की ने वापस किया. इस संबंध में जख्मी युवक द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जख्मी युवक विकास कुमार बताया जाता है. जो एमपी बाग निवासी रमण यादव का पुत्र है. जख्मी विकास ने बताया कि वह गोपाली चौक किसी काम से गया हुआ था.
चेन छीनते युवती व युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरा : नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित घंटा घर के समीप एक बाइक सवार से एक युवक और एक युवती ने मारपीट करते हुए चेन छीन ली. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की […]

इसी क्रम में ट्रैफिक जाम में वह फंस गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उन दोनों से कहा-सुनी हुई और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसी बीच युवती ने उसके गले से चेन छीन ली और मोटरसाइकिल पर बैठ कर भागने लगे, तभी युवक ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया. बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी और दोनों को गिरफ्तार कर थाना लायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं दोनों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.