घर बुलाकर महिला से जबर्दस्ती का प्रयास

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के छवरही गांव में एक महिला को बहाने से घर में बुलाकर जबर्दस्ती करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से पीरो थाने में नामजद व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गत शनिवार को […]

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के छवरही गांव में एक महिला को बहाने से घर में बुलाकर जबर्दस्ती करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से पीरो थाने में नामजद व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गत शनिवार को पीड़ित महिला अपने घर के पास उपले थाप रही थी, तभी आरोपित वहां पहुंचा और अपने घर में जरूरी काम होने की बात कह महिला को घर आने को कहा.

जब महिला आरोपित के घर पहुंची तो आरोपित ने महिला को जबरन पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. इससे बौखलायी पीड़ित महिला आरोपित को धक्का देकर अपने घर भाग गयी. घटना की जानकारी होने के बाद जब महिला के पति व अन्य परिजन आरोपित के घर पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो चुका था. इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ पीरो थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया गया.

पीरो डीएसपी रेशु कृष्णा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन और आरोपित की तलाश में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >