ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

कोइलवर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड कुल्हड़िया स्टेशन के समीप एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव जीआरपी ने बरामद किया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव होने की सूचना ग्रामीणों ने दी. इसके बाद रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर एनके राय ने जीआरपी इंचार्ज अशोक […]

कोइलवर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड कुल्हड़िया स्टेशन के समीप एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव जीआरपी ने बरामद किया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव होने की सूचना ग्रामीणों ने दी. इसके बाद रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर एनके राय ने जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है. ऐसे में रेल कर्मियों को इसकी सूचना नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >