ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मातम

घटना के बाद मौके से फरार हो गया ट्रैक्टर चालक तरारी : तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. मृतक करथ गांव निवासी श्रीकिशुन रवानी […]

घटना के बाद मौके से फरार हो गया ट्रैक्टर चालक

तरारी : तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. मृतक करथ गांव निवासी श्रीकिशुन रवानी बताया जाता है. बताया जा रहा है कि वृद्ध कच्ची सड़क पर किनारे बैठे हुए थे, तभी मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. पुलिस जब्त ट्रैक्टर के आधार पर चालक को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. इस संबंध में तरारी थानाध्यक्ष शशिकांत ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. बहुत जल्द को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >